राशिफल

माघ के पहले दिन इनको झेलना पड़ सकता है राजकीय कोप, जानें कैसा रहेगा सभी के लिए शुक्रवार

26 January Rashifal शुक्रवार 26 जनवरी से बेहद शुभ माघ महीने की शुरुआत हो रही है, इसी दिन से ध्यान जप तप का मेला प्रयागराज माघ मेला भी शुरू हो रहा है। यह मेला इतना शुभ है कि इस महीने देवता भी पृथ्वी पर वास करते हैं और जप तप करते हैं। ऐसे महीने के पहले दिन कई राशि के लोगों को व्यापार और जिंदगी में सफलता तो कई को राजकीय कोप झेलना पड़ सकता है। आज का राशिफल में आइये जानते हैं सभी राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार

2 min read
Jan 25, 2024
माघ मेले के पहले दिन का राशिफल शुक्रवार राशिफल 26 जनवरी 2024

मेष राशि
व्यवसाय में शत्रु परास्त होंगे। परिवार में कलह से बचें। परिजनों से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। निवेश और नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।


वृषभ राशि
कम समय में कार्य पूरे होने से खुश होंगे। मकान दुकान के निर्माण कार्य में रूकावट आ सकती है। आप की मेहनत के अनुरूप कार्य न होने से दुखी होंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी। आज लक्ष्मीनारायण मंदिर में गुड़ से बनी मिठाई जरूर अर्पित करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।


मिथुन राशि
मनमर्जी से कार्य न करें वर्ना परेशानी बढ़ सकती है। सुख सुविधा के साधनों पर बड़े खर्च का योग है। वाहन, मशीनरी की खराबी संभव है। आज तिल गुड़ का दान जरूर करें।


कर्क राशि
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। किसी कार्य को कराने के लिए मेहनत अधिक होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिजनों से आप व्यवहार ठीक करने की जरूरत है।


सिंह राशि
अकस्मात कोई बड़ा कार्य करना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से तनाव बढ़ेगा। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। संपत्ति के विवाद में परिवारजनों का सहयोग न मिलने से क्रोधित होंगे।


कन्या राशि
सोचते क्या हैं और होता क्या है, अपने सही समय का इंतजार करें, कार्यस्थल पर लोगों का आप के प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। किसी प्रतियोगित्ता में भाग लेंगे।


तुला राशि
वाहन खरीदने का मन होगा। आप की सूझबूझ से रूके काम पूरे होंगे। आज के दिन किसी से कोई भी वादा न करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजनीति में कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है।


वृश्चिक राशि
कई दिनों से जिस व्यक्ति से आप मन की बात कहना चाहते थे, आज उसका अवसर मिल सकता है। आप की लापरवाही से शारीरिक कष्ट संभव है। विवाह कार्य के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पराक्रम में वृद्धि होगी।


धनु राशि
अपने अधिकारों का सही प्रयोग कर रहे हैं। किसी विरोधी की बुरी नजर लग सकती है। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे। आज पुण्य करने का दिन है। किसी मंदिर में यथा योग्य दान जरूर करें।


मकर राशि
व्यवसाय में चल रहे उतार चढ़ाव से चिंतित रहेंगे। बहनों का व्यवहार ठीक न होने से विवाद होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अपने विचारों को शुद्ध करें, आज के लिए आपका शुभ रंग नीला है।


कुंभ राशि
कोई भी काम करने के पहले परिजनों से राय जरूर लें। मित्रों के कारण किसी विवादित मामले में उलझ सकते हैं। बिना सोचे समझे किए कार्यों से हानि संभव है। आज किसी योग्य व्यक्ति को चावल और तिलहन जरूर दान करें।


मीन राशि
शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। सनातन धर्म में रूचि बढ़ेगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है। परिवार में तनाव रहेगा।

Also Read
View All