राशिफल

Rashifal : आज का राशिफल 5 मई 2026: अंगारक चतुर्थी पर बड़ा बदलाव, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: आज का राशिफल 5 मई 2026: अंगारक चतुर्थी, गंडमूल योग और चंद्र राशि परिवर्तन का प्रभाव। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पूरा भविष्यफल।

3 min read
May 05, 2026
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026 : आज का राशिफल (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: आज का राशिफल 5 मई 2026: मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आज अंगारक चतुर्थी व्रत, गंडमूल योग और चंद्रमा का राशि परिवर्तन मिलकर ऐसा संयोग बना रहे हैं, जो भावनात्मक उतार-चढ़ाव को स्पष्ट सोच, आत्मविश्वास और बेहतर निर्णयों में बदल सकता है। एस्ट्रोलॉजर पंडित मुकेश भारद्वाज ने बताया दिन की शुरुआत भले थोड़ी अस्थिर या चुनौतीपूर्ण लगे, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार के संकेत मिलेंगे। यह समय धैर्य रखने और सही मौके का इंतजार करने का है, क्योंकि दिन का दूसरा हिस्सा आपके लिए प्रगति, रिश्तों में सुधार और आर्थिक समझ को मजबूत करने का अवसर लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें

Panchang : आज का पंचांग 5 मई 2026 (मंगलवार): अंगारक चतुर्थी, शुभ समय और दिशा शूल पूरी जानकारी

मेष राशिफल (Aries Aaj Ka Rashifal)

दोपहर के बाद स्थितियों में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। विशिष्ट जनों से मुलाकात या बातचीत आगे बढ़ेगी। भाई-बहनों के सहयोग से जिम्मेदारियों को निभाने में आ रही समस्याओं का निराकरण होगा।
शुभ रंग: पीच (Peach) | शुभ अंक: 7

वृषभ राशिफल (Taurus Aaj Ka Rashifal)

दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण कार्य निपटाने होंगे। दवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक लाभ भी उम्मीद से बेहतर रहेंगे, हालांकि यात्रा में सावधानी बरतनी होगी।
शुभ रंग: कॉफी | शुभ अंक: 5

मिथुन राशिफल (Gemini Aaj Ka Rashifal)

कार्यों की शुरुआत थोड़ा देरी से करना परिणामों पर सकारात्मक असर डाल सकता है। संबंधित पक्षों का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। साझेदारों के साथ की गई बातचीत सार्थक रहेगी।
शुभ रंग: स्काई ब्लू | शुभ अंक: 9

कर्क राशिफल (Cancer Aaj Ka Rashifal)

पूरी क्षमता से कार्य करने के साथ-साथ मनोरंजन और मित्रों से मेलजोल के अवसर बनेंगे। नई तकनीक सीखने के अवसरों का लाभ उठाना होगा। संतान के पक्ष को धैर्यपूर्वक समझने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 6

सिंह राशिफल (Leo Aaj Ka Rashifal)

शिक्षा में नई तकनीक के प्रति रुझान बढ़ेगा। भावनात्मक संबंधों में साथी को प्रभावित करने के लिए विशेष प्रयत्न करते दिखाई देंगे। कम मेहनत में अधिक लाभ के योग बन रहे हैं, किंतु शेयर बाजार से दूरी बनाए रखें।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 2

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

सार्वजनिक हित के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वयं का धन लोकहित में खर्च करके प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विभिन्न प्रकार के ऋणों से मुक्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। अचानक कार्यभार बढ़ने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: ग्रीन | शुभ अंक: 3

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

कार्यों की गति में सुधार होने से राहत महसूस करेंगे। माता-पिता से बातचीत के दौरान विनम्रता और सम्मान का भाव रखें। भाग्य का साथ मिलेगा; नई जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार रहें।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

व्यवस्था में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कार्यों को अधूरा छोड़ने से बचें। बड़े लक्ष्यों के बजाय छोटे लक्ष्य निर्धारित करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखें, लापरवाही तनाव दे सकती है।
शुभ रंग: सैफरन (Saffron) | शुभ अंक: 4

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

समय आपके पक्ष में है, जिससे स्वयं पर भरोसा बढ़ेगा। कार्यों की दिशा सही रखें; यदि पूरे मनोयोग से प्रयत्न किया तो सफलता निश्चित है। कार्यस्थल पर आपके ज्ञान और व्यवहार की प्रशंसा होगी।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 4

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

विभिन्न कारणों से कार्यों की गति धीमी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा। विरोधियों को हस्तक्षेप करने का मौका मिल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है।
शुभ रंग: डार्क ब्राउन | शुभ अंक: 2

कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

अपनी सुरुचि और कार्यक्षमता के द्वारा उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता के साथ बातचीत अनुकूल रहेगी। भावनात्मक संबंधों में मामूली अनबन हो सकती है, समय रहते रिश्तों को संभालें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 7

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सहकर्मियों के समर्थन में कुछ कमी महसूस कर सकते हैं। नए अनुबंध (Contracts) के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। आपसी सहयोग से एक-दूसरे के कार्यों में मदद मिलेगी।
शुभ रंग: डार्क येलो | शुभ अंक: 5

ये भी पढ़ें

Shani Transit 2026: शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 2026 में मचेगी भारी उथल-पुथल, जानें अपनी राशि का हाल!
Published on:
05 May 2026 05:50 am
Also Read
View All