राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 December: कर्क, कुंभ समेत 5 राशियों को लाभ, इन राशि वालों को लग सकती है चोट

Aaj Ka Rashifal 10 December 2024: आज मंगलवार का दिन आपके लिए मंगलमय है या नहीं, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। इसमें आपका भविष्य बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास (Daily Horoscope Tuesday)

3 min read
Dec 09, 2024
Aaj Ka Rashifal 10 December 2024: आज का राशिफल मंगलवार 10 दिसंबर 2024

Aaj Ka Rashifal 10 December 2024: दैनिक राशिफल मंगलवार का संकेत है कि 10 दिसंबर को कर्क, कुंभ समेत 5 राशि के लोगों को लाभ होगा, जबकि एक राशि ऐसी भी है जिसके लोगों को चोट चपेट लग सकती है। मेष से मीन तक के लोग मंगलवार का भविष्यफल जानने के लिए पढ़ सकते हैं आज का राशिफल 10 दिसंबर 2024 (today horoscope 10 december)

ये भी पढ़ें

नवग्रहों के दुष्प्रभाव से बचाता है यह दुर्गा मंत्र, जानें कैसे करें इस अमोघ मंत्र का जाप

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 10 दिसंबर के अनुसार अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। मंगलवार को शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट और दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि मंगलवार के अनुसार 10 दिसंबर का दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि मंगलवार के अनुसार कर्क राशि वाले अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आपको सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि 10 दिसंबर के अनुसार मंगलवार को दिन की शुरुआत में रूक-रूक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म कर्म में रूचि रहेगी।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार मंगलवार को संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला राशि मंगलवार के अनुसार दस दिसंबर को जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

दैनिक राशिफल धनु राशि के अनुसार मंगलवार को दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मंगलवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 10 दिसंबर को कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

मंगलवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 10 दिसंबर को व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मंगलवार राशिफल मीन राशि के अनुसार 10 दिसंबर को पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

ये भी पढ़ें

Rahu Ke Upay: राहु के अशुभ प्रभाव से छुटकारा पाना चाहते हैं तो जपें ये मंत्र, जानें विधि

Also Read
View All

अगली खबर