
Saptahik Rashifal Money: साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर 2024
Saptahik Rashifal Money: नया सप्ताह 8 दिसंबर से शुरू हो रहा है, रविवार से शुरू होकर 14 दिसंबर शनिवार तक चलने वाले इस सप्ताह में 7 राशियों के लिए दिन चुनौती भरे रहेंगे। ग्रह गोचर का बड़ा असर पड़ेगा, बुध अस्त के प्रभाव से कई राशियों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से आइये जानते हैं साप्ताहिक राशिफल के अनुसार अगले 7 दिन किन राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा और किन राशियों के लोगों को सतर्क रहना चाहिए। साथ ही किन क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखना चाहिए (Weekly Horoscope 8 to 14 december)।
करियर और आर्थिक जीवनः साप्ताहिक मेष राशिफल 8 से 14 दिसंबर के अनुसार इस सप्ताह मेष राशि वालों की आमदनी कम और खर्च अधिक रहेंगे। इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। यदि आप व्यवसायी हैं तो इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अपेक्षा से कम फल देगी। हालांकि ऐसी स्थिति धीरे-धीरे बदलेगी। सप्ताह के आखिरी भाग में कारोबार फिर पटरी पर लौटेगा। यदि नौकरीपेशा हैं तो पूरे सप्ताह अपने काम को समय पर और बेहतर तरीके से करना होगा।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह का पहला भाग पारिवारिक जीवन के हिसाब से थोड़ा मुश्किल समय वाला है। इस समय प्रियजनों के साथ या किसी व्यक्ति के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन उत्तरार्ध तक किसी वरिष्ठ व्यक्ति के जरिए सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और रिश्ते पटरी पर लौट आएंगे। सप्ताह के आखिर में आप कोई बड़ा पारिवारिक निर्णय ले सकते हैं। यह समय प्रेम संबंध के लिए अनुकूल रहेगा।
स्वास्थ्य राशिफलः दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मेष राशि वालों को सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। कामकाज की अधिकता और दिनचर्या सही नहीं होने से शारीरिक और मानसिक थकान से जूझना होगा। सेहत संबंधी दिक्कतों को नजरंदाज न करें वर्ना अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। रोज राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें, जीवन की हर परेशानी दूर होगी।
करियर और आर्थिक जीवनः आपकी राशि वृषभ है तो नए सप्ताह में आपको जीवन के हर क्षेत्र में कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले खूब सोच-विचार करना होगा। इस समय जल्दबाजी में किए गए निर्णय से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। 8 से 14 दिसंबर के बीच आपकी आय के मुकाबले खर्च अधिक होंगे।
सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष को पूरा करने या किसी जिम्मेदारी को निभाने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस दौरान आय में अवरोध आने और खर्च की अधिकता के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
सप्ताह के पहले भाग में सोचे हुए कार्य धीमी गति से पूरे होंगे। कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी।
नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन के लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह किसी को पैसा उधार देने से बचें वर्ना वह फंस सकता है।
पारिवारिक जीवनः दिसंबर के दूसरे सप्ताह में क्रोध में आकर और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। जो भी फैसला करें सोचसमझकर करें। परिश्रम और प्रयास के अनुरूप कार्यों में सफलता न मिलने से मन थोड़ा दुखी रहेगा। हालांकि सुखद पहलू यह है कि इस दौरान आपके अपने आपके साथ पूरी तरह से खड़े रहेंगे। श्रीसूक्त का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार 8 से 14 दिसंबर का सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला है। इस हफ्ते कर्क राशि के लोगों को जोखिम लेने से बचना चाहिए और अपनी वाणी, व्यवहार में नियंत्रित रखना चाहिए क्योंकि ये आपके लाभ हानि का कारण बन सकते हैं।
यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों को मिलाजुलाकर काम करना चाहिए। यह पूरा सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए मध्यम रहने वाला है। कार्यालय में लोगों की बातों को तूल देने की बजाय लक्ष्य पर फोकस करें।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कारोबार से जुड़ी कोई भी बड़ी डील या उससे संबंधी कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। कागज संबंधी कार्य पूरा करके रखें वर्ना बेवजह परेशानी होगी।
पारिवारिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रिश्ते-नाते के लिहाज से सप्ताह की शुरुआत निजी संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल हो सकती है। इस दौरान किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें वर्ना वर्षों से बने-बनाए संबंध में दरार आ सकती है या फिर वह टूट सकता है। प्रेम संबंध में भूलकर भी किसी भी प्रकार का दिखावा न करें वर्ना यह बदनामी का कारण बन सकता है। शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः साप्ताहिक कन्या राशिफल रविवार से शनिवार के अनुसार दिसंबर का दूसरा सप्ताह आपके लिए मध्यम है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे कार्यों को पूरा करने में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। स्वजनों से मनचाही मदद न मिल पाने और मनमुताबिक रिजल्ट न मिलने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए 8 से 14 दिसंबर के समय में कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। कार्य और जिम्मेदारियों में अचानक से बड़े बदलाव का अनुभव करना पड़ सकता है। इस दौरान उच्चाधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने पर स्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए। साथ ही साथ नियमों और प्रक्रियाओं के उल्लंघन से बचना चाहिए वर्ना बेवजह की परेशानियों से आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं। हालांकि तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर का साथ संबल प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य जीवनः सप्ताह का पूर्वार्ध आत्मीय संबंध और सेहत दोनों ही दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल है। इस दौरान मौसमी या कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। इसके कारण शारीरिक कष्ट मिल सकता है। इस सप्ताह वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतें वर्ना चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। भगवान श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
करियर और आर्थिक जीवनः मंगल की राशि वृश्चिक के लिए 8 से 14 दिसंबर का समय मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको जीवन में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने या फिर नियम-कानून को तोड़ने से बचना चाहिए वर्ना आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
नौकरीपेशा व्यक्ति को इस सप्ताह अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बेहतर तरीके से करना चाहिए वर्ना गलतियां होने पर वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। यदिे आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में खुद की साख को बनाए रखने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। मार्केट में फंसा धन निकालने को लेकर चिंतित रहेंगे।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह किसी भी कार्य की पूर्ति के लिए झूठ का सहारा न लें वर्ना अपमानित होना पड़ सकता है। भावनाओं में बहकर अथवा दबाव में आकर किसी के लिए झूठी गवाही देने की गलती बिल्कुल न करें अन्यथा लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाना पड़ सकता है।
बीते कुछ समय जिन समस्याओं से आप लगातार परेशान चल रहे थे उसका सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ हल निकलता हुआ दिखाई देगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा इष्टमित्र की मदद से स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंध में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाएं और उतावलेपन में कोई भी ऐसी गलती न करें वर्ना आपके रिश्ते में कोई दरार आ सकती है। बजरंग बाण का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर के अनुसार धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत से आप पर निजी और पेशेवर जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा, जिसे आपको बेहतर तरीके से निभाने की जरूरत रहेगी।
इस सप्ताह आपको तमाम आलोचनाओं को दरकिनार कर अपने काम को बेहतर तरीके से करना होगा। यदि आप बगैर गलती किए हुए अपने कार्य को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं तो आप हारी बाजी भी जीतने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि इस दौरान अपको अपनी नौकरी अथवा व्यवसाय में बदलाव जैसे बड़े निर्णय को लेने से बचना चाहिए क्योंकि अभी समय आपके अनुकूल नहीं है।
आर्थिक संकट से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलें और सोच-समझकर पैसा खर्च करें। इस सप्ताह अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए और गलतफहमियों को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें और लव पार्टनर या लाइफपार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह धनु राशि वालों को जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का हल निकालने के लिए चिंतन करने की जरूरत रहेगी। खास तौर पर जब तमाम प्रयासों के बावजूद करियर में आपको औसत परिणाम मिल रहे हों।
स्वास्थ्य जीवनः सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। ऐसे में इस दौरान बेवजह का तनाव न लें और अपनी दिनचर्या के साथ खानपान सही रखें। प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः मकर राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह के प्रारंभ में ही कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिनके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान घर की मरम्मत, बच्चों की शिक्षा, अथवा किसी के इलाज के लिए जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।
नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुरुआत से ही मिले हुए टारगेट को पूरा करने की चुनौती बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन न मिलने कारण मन खिन्न रहेगा।
मकर राशि के जातक इस सप्ताह शार्टकट से धन अर्जित करने या अधूरे कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे तो परेशानी झेलेंगे। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो इससे संबंधित कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह मकर राशि के जातकों का अपनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। परिवार या फिर प्रेम संबंध से जुड़ी समस्या को सुलझाते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें वर्ना बात बनने की बजाय और ज्यादा बिगड़ सकती है।
स्वास्थ्य राशिफलः इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी। हालांकि उसके साथ आपको स्वयं की सेहत का भी ख्याल रखना होगा। तनाव एवं उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से बचने के लिए अपनी दिनचर्या सही रखें और प्रतिदिन ध्यान करें। रुद्राष्टकं का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
Updated on:
08 Dec 2024 11:06 am
Published on:
07 Dec 2024 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
