राशिफल

Aaj Ka Rashifal : शनिवार को सिद्ध योग में चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 11 April 2026 : राशिफल 11 अप्रैल 2026 में सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और बुध गोचर का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा? मेष से मीन तक करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का पूरा भविष्यफल पढ़ें।

4 min read
Apr 10, 2026
Aaj Ka Rashifal: आज कौन बनेगा लकी? पढ़ें अपनी राशि का पूरा सच अभी (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Rashifal 11 April 2026, Daily Rashifal : राशिफल 11 अप्रैल 2026 : आज का दिन वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार के प्रभाव के साथ शुरू हो रहा है। इस दिन सिद्ध योग, साध्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग और विडाल योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं, जो कई राशियों के लिए लाभकारी संकेत दे रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह का गोचर भी आपके जीवन के फैसलों, करियर और रिश्तों पर असर डाल सकता है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का डेली राशिफल।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 12 To 18 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 12–18 अप्रैल : 14 अप्रैल से बड़ा ग्रह परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

आज का राशिफल मेष राशि | Today Horoscope Mesh Rashi

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। आज किसी से विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें।

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एकदुसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्टूडेंट अपना कीमती समय सोशल मीडिया में खराब न करें, अपनी मेहनत जारी रखेंगे तो आपकी सफलता के जल्द ही योग बन रहे है आपकी जरा सी लापरवाही से आपको पछतावा हो सकता है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Today Horoscope Mithun Rashi

आज आपको लोगों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको पैत्रक सम्पति मिलने की संभावना है, जिससे आपके धनसंपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj Ka Rashifal kark Rashi

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा,कोई ग्राफिक डिजाइन सीखने का मौका मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Today Horoscope Singh Rashi

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे। आज शाम माता जी से आप भविष्य को लेकर विचारविमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी, आज आपका काम समय से पहले भी पूरा हो सकता है। महिलाएं अपने बिजनेस में ज्यादा एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj Ka Rashifal Tula Rashi

आज का दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। फिलहाल हर एक बात पर ध्यान देकर स्थिति को सुधारने कोशिश करें। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Today Horoscope Vrishchik Rashi

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी नाराजगी दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको खुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की है, वैसे ही अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे आपको जल्द ही सफलता मिलेंगी। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाया है। आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे,आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीकठाक रहेगी। गंभीर बातचीत में आपको सफलता मिलने की संभावना है। रुके हुए कामों की शुरुआत होगी।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj Ka Rashifal Makar Rashi

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए नए विचार आयेंगे। नए लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी। आपके कामकाज की तारीफ होगी। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। आज किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें इससे लोगों के बीच आपकी अहमियत बढ़ जाएगी।

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj Ka Rashifal Meen Rashi

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ेगी, समय के साथ सब ठीक हो जायेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

ये भी पढ़ें

Mahalaxmi Rajyog 2026 : महालक्ष्मी राजयोग : 16 अप्रैल से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, बरसेगा बेशुमार धन

Also Read
View All
Saptahik Tarot Rashifal (12-18 April 2026): साप्ताहिक टैरो राशिफल: तुला, वृश्चिक और मीन को मिलेगा लाभ, मकर-धनु रखें सेहत का ध्यान

Weekly Tarot Rashifal (12-18 April 2026): मेष, मिथुन और कन्या की चमकेगी किस्मत, वृषभ-सिंह रहें सतर्क, जानें मेष से कन्या तक पूरा भविष्यफल

Saptahik Rashifal 12 To 18 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 12–18 अप्रैल : 14 अप्रैल से बड़ा ग्रह परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Tarot Horoscope 11 April 2026: सिंह और तुला को सफलता के योग, मकर और मेष के लिए चुनौतीपूर्ण दिन, जानें बाकी राशियों के भाग्य का संकेत

Shukra Nakshatra Parivartan: 16 अप्रैल को भरणी नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, वृषभ, कन्या, मीन राशि और वृश्चिक राशि के लिए बढ़ेंगे कष्ट