
Saptahik Rashifal 12 To 18 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 12–18 अप्रैल 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)
Saptahik Rashifal 12 To 18 April 2026 : 12 से 18 अप्रैल 2026 का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान सूर्यदेव का मेष राशि में प्रवेश ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का संकेत देगा। वहीं चंद्रमा का कुंभ, मीन और मेष राशि में गोचर आपके विचारों, भावनाओं और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करेगा। इसके साथ ही चतुर्ग्रही, नवपंचम और शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकता है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से आइए जानते हैं मेष से कन्या तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह क्या संदेश लेकर आया है।
मेष राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। इस सप्ताह अहंकार या क्रोध में आकर किसी को गलत शब्द कहने से बचें, अन्यथा वर्षों से बने रिश्ते टूट सकते हैं। रिश्तों के साथ-साथ इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का भी उतना ही ख्याल रखना होगा क्योंकि सप्ताह के मध्य में मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से आपको शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।
व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। हालांकि इस अवधि में आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता रहेगी।
सप्ताह के अंत में परिवार के साथ अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह शुभता और सफलता लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में करियर और बिजनस को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे, इसमें बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप सुख-सुविधा और विलासिता से जुड़ी अपनी पसंद की कोई चीज खरीद सकते हैं। इस अवधि में परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्ति में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। भूमि-भवन के खरीद फरोख्त से इच्छित लाभ मिलेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। इस अवधि में अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा की संभावना बन सकती है। इस अवधि में पारिवारिक निर्णयों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय का सभी लोग सहयोग एवं समर्थन करेंगे। हाल ही में किसी से हुई दोस्ती लव लाइफ में बदल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह सौभाग्य से भरा है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिससे आपके अंदर काफी उत्साह रहेगा। हालांकि इसके बावजूद आप अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं रहेंगे और और अधिक हासिल करने की इच्छा आपके भीतर बनी रहेगी। कामकाजी महिलाओं की कोई बड़ी उपलब्धि न केवल कार्यस्थल पर बल्कि परिवार में भी उनका सम्मान बढ़ाएगी।
करियर-व्यापार की दृष्टि से समय शुभ और लाभदायक है, लेकिन व्यापार से जुड़े लोग कोई भी बड़ा सौदा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। विशेषकर निकटवर्ती लाभ में दूरगामी हानि के खतरे से बचना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है। प्रियजनों के साथ मतभेद मनमुटाव में न बदलें, इसका प्रयास करें।
लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह बेहद शुभ है, लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपको परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, लेकिन कुछ रुक-रुक कर। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको व्यापार से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी, अन्यथा किसी योजना आदि में लगाया गया पैसा फंस सकता है। गलती से भी भ्रम या जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
सप्ताह के मध्य का समय आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से अनुकूल नहीं कहा जा सकता। इस दौरान किसी प्रियजन से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, वहीं खराब स्वास्थ्य आपके शारीरिक कष्ट का कारण बनेगा। ऐसे में अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें और किसी भी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसे नजरअंदाज करने से बचें। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कड़ी मेहनत करने पर ही वांछित सफलता मिलेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा जातकों को अचानक अतिरिक्त कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।
सिंह राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह क्रोध और अहंकार से बचना होगा, अन्यथा आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। वहीं सेहत के प्रति थोड़ी सी लापरवाही भी आपको अस्पताल जाने पर मजबूर कर सकती है। ऐसे में इस पूरे सप्ताह अपनी सेहत और रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें।
सप्ताह की शुरुआत में काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर से सहयोग उम्मीद से कम मिलेगा, जिससे आपका मन थोड़ा उदास रहेगा। इस अवधि में आपके विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में आप अपना काम बहुत सावधानी से करें और लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें।
सप्ताह के दूसरे भाग में घरेलू महिलाएं धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगी। इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे और उनकी संचित संपत्ति में वृद्धि होगी। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है।
आपके लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, हालांकि सप्ताह के अंत तक आप किसी मित्र की मदद से इसे सुलझाने में सफल रहेंगे।
अप्रैल के इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए उनकी जिद या यूं कहें कि उनका घमंड किसी बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। किसी भी मुद्दे का समाधान खोजने की कोशिश करते समय क्रोध और अहंकार से बचें, चाहे वह काम हो या निजी जीवन।
सप्ताह की शुरुआत में छोटे भाई या बहन से किसी बात पर विवाद हो सकता है। इस दौरान किसी भी समस्या को हल करते समय संचार का सहारा लें और अपने शुभचिंतकों की राय को नजरअंदाज न करें। कार्यस्थल पर आपके विरोधी आपको अपने लक्ष्य से भटकाने के लिए कुछ अजीब बातों में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप उनकी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर दें।
सप्ताह के दूसरे भाग में आपका किसी अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है या अनचाही जिम्मेदारी का बोझ आपके सिर पर आ सकता है। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको बाजार में फंसे पैसों के लेन-देन या कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बनाने में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए और इस संबंध में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा।
लव लाइफ को आगे बढ़ाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। अपने जीवनसाथी की जरूरतों और भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
10 Apr 2026 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
