राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 11 September 2025 : आज का ज्योतिषीय संयोग, अश्विनी नक्षत्र और ध्रुव योग से कौन बनेगा भाग्यशाली? मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Today Horoscope 11 September 2025 : 11 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। अश्विनी नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग दिन को खास बना रहा है। वृषभ को राजनीति में नया मोड़, मिथुन को संतान उन्नति, सिंह को प्रेम में सफलता मिलेगी। कन्या व तुला को शुभ समाचार, वृश्चिक को आर्थिक लाभ, मकर की स्थिति सुधरेगी और कुंभ को मान-सम्मान मिलेगा।

3 min read
Sep 11, 2025
Today Horoscope, Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal, 11 September 2025 : 11 सितंबर 2025 को भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन अश्विनी नक्षत्र और ध्रुव योग का मेल बन रहा है। यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है और कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। वृषभ के लिए राजनीति से जुड़े मामले नया मोड ले सकते हैं। मिथुन राशि वालों को संतान की उन्नति के योग हैं। सिंह राशि वालों के प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। आज कोई चौंकाने वाली खबर मील सकती हैं। कन्या राशि को शुभ समाचार मिलेंगे। तुला को संतान की ओर से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। मकर वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुंभ राशि के राजनीति से जुड़े लोग मान सम्मान हासिल करेंगे। पं चंदन श्यामनारायण व्यास से जानिए आज का मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal 11 September 2025 : सिंह, कन्या और तुला बनेंगे किस्मत के धनी, जानें क्या कहती हैं कार्ड्स

आज का मेष राशिफल : (Today Vrishabh Rashifal)

लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें। बहुत जल्दी आप हर किसी के सामने अपने मन की बात कर देते हैं। आज संयमित रहे न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, केसरिया
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

खर्च की अधिकता रहेगी। किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। राजनीति से जुड़े मामले नया मोड ले सकते हैं।

शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।

आज का मिथुन राशिफल : (Today Mithun Rashifal)

माता पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से अकारण क्लेश होगा। जमीन जायदाद के मामलों में शिथिलता आएगी। संतान की उन्नति के योग हैं।

शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

मनोरंजन के कार्यों में मन लगेगा। जरूरी कार्य पूरे होंगे। किसी को उधार पैसे देने से बचे। सामाजिक राजनीति के चलते आप परेशान रहेंगे।

शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, हल्का नीला
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।

आज का सिंह राशिफल : (Aaj Ka Singh Rashifal)

कर्ज की अधिकता से परेशान रहेंगे। सामाजिक मान बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। आज कोई चौंकाने वाली खबर मील सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

शुभ अंक: 2, 11, 20
शुभ रंग: क्रीम, सफेद
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

आज का कन्या राशिफल : (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

शुभ अंक: 1, 10, 19
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

आज का तुला राशिफल : (Aaj Ka Tula Rashifal)

किसी विशेष पारिवारिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। संतान की ओर से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, भूरा
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

आज व्यावसायिक लाभ होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कोर्ट के मामलों में सतर्क ररहें धोखा मिल सकता है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, गहरा मैरून
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं।

आज का धनु राशिफल : (Today Dhanu Rashifal)

जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। लेनदेन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रशाशन से जुड़े लोग सतर्क रहें।

शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, सुनहरा
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

निजी जीवन पर भी ध्यान देने की जरुरत है। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक स्थल पर भ्रमण का प्रोग्राम बनेगा।

शुभ अंक: 8, 17, 26
शुभ रंग: काला, गहरा नीला
उपाय: शनिवार को शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

आज का कुंभ राशिफल : (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

दूसरों के निजी मामलों में दखल देने की जरुरत नहीं है। राजनीति से जुड़े लोग मान सम्मान हासिल करेंगे। स्मरण शक्ति कमजोर होगी। आर्थिक मदद मील सकती है।

शुभ अंक: 4, 13, 22
शुभ रंग: गहरा नीला, बैंगनी
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

अपने आप पर भरोसा रखे और मेहनत करते रहें सफलता मिलेगी। किसी योग्य महापुरुष का दर्शन जीवन के उद्देश्यों को तय करेगा साथ ही स्वयं में परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करेगा।

शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, समुद्री हरा
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।

पं चंदन श्यामनारायण व्यास

ये भी पढ़ें

Navratri 2025 : इस बार नौ नहीं, दस दिन के होंगे शारदीय नवरात्र, जानिए खास संयोग

Also Read
View All

अगली खबर