राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 May: सोमवार को वृषभ, मिथुन समेत 6 राशियों को होगा धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 13 May 2024 सोमवार को वैशाख शुक्ल षष्ठी यानी स्कंद षष्ठी है। दैनिक राशिफल 13 मई 2024 का संकेत है कि आज सोमवार को वृषभ, मिथुन समेत 6 राशियों को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से मेष से मीन राशि वाले आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Taurus)

4 min read
May 12, 2024
आज का राशिफल सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल मेष राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

13 मई सोमवार को मेष राशि के लोगों को बड़ों का सम्मान करना चाहिए। मेष राशि वालों को अपने तौर तरीकों में बदलाव लाना चाहिए। सुख सुविधा पर बड़े खर्च सामने आएंगे। व्यवसाय मुश्किल से होगा। चिंता और तनाव बढ़ेंगे।

आज का राशिफल मेष राशि सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

सोमवार 13 मई को वृषभ राशि वालों को परिजनों से बेवजह विवाद से बचना चाहिए। वैवाहिक कार्य में बाधा होगी। राजकीय कोप झेलना पड़ सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा के योग हैं।

आज का राशिफल सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज कल आपके मन में नकारात्मक विचार ज्यादा आ रहे हैं। समय पर संभल जाएं। धन प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। विवाद से बचें अन्यथा क्लेश होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार 13 मई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

निजी कार्यो में व्यस्तता रहेगी। परिजनों के साथ यात्रा होगी। कारोबार में धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। वैवाहिक कार्य में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

हर कार्य में आ रही रूकावट बेचैनी बढ़ा सकती है। हर किसी की बात पर जल्दी विश्वास करना, आपके लिए नुकसान दायक रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे, धनलाभ होगा।

आज का राशिफल सिंह राशि सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

नौकरी में भाग्योन्नति होगी। लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार के साथ सोमवार को पिकनिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

आज का राशिफल कन्या राशि सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का दिन फुरसत रहेगी। घर परिवार के कार्यो में समय व्यतीत होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवन साथी के कारण तनाव रहेगा। व्यर्थ खर्च सामने आएंगे।

आज का राशिफल तुला राशि सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

परिवारिक विवाद से बाधा होगी। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन लाभ होगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

कार्यस्थल पर विवेक से कार्य करें। व्यावसायिक नई योजना लागू करने का मन बनेगा। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, यात्रा टालें।

आज का राशिफल धनु राशि सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज कल आप झूठ बोलने लग गए हैं। याद रहे, एक झूठ को छुपाने के लिए दस दूसरे झूठ बोलने पड़ते हैं। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विवाद न करें। क्रोधी स्व्भाव रहेगा।

आज का राशिफल मकर राशि सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

दिन की शुरुआत में ही कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। परिवार में वृद्ध जनो के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें और तुरंत निर्णय लेना सीखें।

आज का राशिफल कुंभ राशि सोमवार 13 मई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 13 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

समय शुभ संकेतों से युक्त है। विशेष जनों से मुलाकात होगी। संगठन से जुड़े जातक कीर्ति लाभ प्राप्त करेंगे। अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े लोग अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।

आज का राशिफल मीन राशि सोमवार 13 मई 2024
Also Read
View All

अगली खबर