जून मेष मासिक राशिफल के अनुसार इस महीने आपके परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकता है, झगड़ा भी हो सकता है। इससे आपकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। ऐसे में किसी भी गलत काम में न पड़ें और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय लें। घर की बातों को बाहर न कहें वर्ना स्थिति बिगड़ सकती है। यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन है तो उसके साथ बैठकर इस समस्या को सुलझाने का प्रयत्न करें।