राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 March: आज का राशिफल : सर्वार्थसिद्धि योग का प्रभाव, जानें मेष से मीन तक शनिवार का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल 14 मार्च 2026: शनिवार को दशमी के बाद एकादशी तिथि, उत्तराषाढ़ा से श्रवण नक्षत्र और सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का पूरा दैनिक राशिफल।

3 min read
Mar 13, 2026
Aaj Ka Rashifal 14 March : आज का राशिफल मेष से मीन 14 मार्च 2026

Aaj Ka Rashifal 14 March 2026:आज का राशिफल 14 मार्च 2026 : शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी। साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बाद श्रवण नक्षत्र का संयोग बनेगा। दिन में बनने वाला सर्वार्थसिद्धि योग कई कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल अवसर प्रदान कर सकता है। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है।

पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार आज कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को रिश्तों और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का शनिवार का विस्तृत दैनिक राशिफल

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 15–21 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल : चैत्र नवरात्रि में इन राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता

आज का राशिफल मेष राशि: (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

क्रियात्मक ऊर्जा बढी हुई महसूस करेंगे। आसपास की चीजों को व्यवस्थित करने के लिए परिश्रम करने का दिन है। भावनात्मक संबंधों से निराशा मिलेगी। पेरेंट्स से बातचीत तनाव पूर्ण रह सकती है।
शुभ रंग : महरून
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल वृषभ राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

व्यवसाय में प्रगति के लिए तकनीकी का समावेश पर विचार विमर्श होगा। भाई बहनों से बातचीत में पुराने तनाव को बीच में लाने से बचना होगा। जोखिम के कार्यों में भाग्य का समर्थन मिलने से हानि से बचेगें।
शुभ रंग : क्रीम
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल मिथुन राशि: (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

सभी कार्यों को एक साथ हाथ में लेने से कार्यों की गति धीमी पड़ सकती है। अर्थ लाभ के लिए अभी इंतजार करना होगा। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के व्यवहार को लेकर असहजता महसूस करेगें।
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल कर्क राशि: (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

अंतर बुद्धि की प्रखरता से सभी के मनोभाव को समझने में मदद मिलेगी। उच्च अधिकारियों से पर्याप्त सहयोग मिलेगा। निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों में विशेष प्रगति की संभावना है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
शुभ रंग : यलो
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल सिंह राशि: (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

कार्यों में परिश्रम के बावजूद परिणाम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। दूसरों पर निर्भरता बढ़ेगी। विदेश व्यापार से जुड़े मसले तनाव दे सकते हैं। छिपे हुए विरोधियों की पहचान समय रहते करनी होगी।
शुभ रंग : रेड
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल कन्या राशि: (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

कार्यस्थल पर अधूरे कार्यों या शिक्षा में तैयारी में पीछे रहने से तनाव में रह सकते हैं। आर्थिक मुद्दों पर अल्प अवधि के फैसले लाभान्वित करेंगे। मेटल से जुड़े व्यवसाय में बड़े सौदे करने से बचना होगा।
शुभ रंग : ग्रे
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल तुला राशि: (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

कार्यों की गति स्थिर रहेगी। मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े प्रस्ताव स्वीकार करने पर अचानक घटनाक्रम बदल सकते हैं। बैंकिंग और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्था परिवर्तन का समय हो सकता है।
शुभ रंग : सिल्वर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल वृश्चिक राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ कार्यों में गतिशीलता बनी रहेगी। कुछ विशिष्ट करने की इच्छा खतरों में डाल सकती है। पारिवारिक सामाजिक कार्यक्रमों में प्रशंसा मिलेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : पर्पल
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल धनु राशि: (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

कार्यों के परिणाम से संतुष्टि नहीं मिलेगी। मन में कसक रह सकती है। खोजपूर्ण प्रवृत्ति अनुसंधान की कार्यों से जुड़ सकती है। शिक्षा में आज की मेहनत भविष्य निर्माण के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगी।
शुभ रंग : रेड
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

व्यवसाय में अवसरों का भरपूर लाभ उठाने में सफल रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में शब्दों की मधुरता रखी तो साथी को प्रभावित करने मैं सफल रहेंगे। संतान से बातचीत को तनावपूर्ण होने से रोकना होगा।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

शेयर मार्केट या निवेश से जुड़े फैसलों में विशेषज्ञों की राय को शामिल करें। आलोचना होने से आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। पेरेंट्स के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। प्रेम संबंधों में साथी की प्रतिक्रिया उम्मीद से बेहतर हो सकती है।
शुभ रंग : ब्राऊन
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

विपरीत परिस्थितियों में भी अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय वृद्धि की कोशिशें में पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रयास करने होंगे।
शुभ रंग : पीच
लकी नंबर : 2

ये भी पढ़ें

Panchang: आज का पंचांग 14 मार्च 2026: जानें राहुकाल, शुभ चौघड़िया, तिथि और आज के खास योग

Also Read
View All

अगली खबर