राशिफल

आज का राशिफल 14 नवंबर 2025 : माता लक्ष्मी किन 4 राशियों पर करेंगी कृपा? जानें चंद्रमा गोचर का महा-प्रभाव

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025 : 14 नवंबर 2025 का राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन... मीन तक, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। आज चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। जानें आपका शुभ रंग और अंक।

3 min read
Nov 14, 2025
Aaj ka Rashifal 14 November 2025 : आज का राशिफल 14 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025 : 14 नवंबर 2025 का राशिफल : आज, मार्गशीर्ष मास के दसवें दिन, शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा? ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा (नवंबर 15) तक सिंह राशि में रहने के बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है, इसलिए आप व्रत रखकर या उनकी पूजा करके विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज के शुभ-अशुभ समय को ध्यान में रखते हुए, अपनी राशि के अनुसार पंडित मुकेश भारद्वाज से जानें आज करियर, स्वास्थ्य, और रिश्तों के मामले में आपके लिए क्या खास है।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल 14 नवंबर 2025 : लक्ष्मी जी की कृपा से मेष-मीन को मिल सकता है धनलाभ, वृषभ-मिथुन को राहत

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

भावनात्मक स्थिति में बदलाव महसूस करेंगे। अति विश्वास करने से बचे. बदले की भावना से कार्य करना भविष्य के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। परिवार में दूसरे लोग आपकी निजी फैसलों में दखनंदाजी कर सकते हैं।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 7

आज का वृषभ राशिफल (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

उत्साह और उम्मीद से भरा दिन हो सकता है। दूसरों की मदद करके उत्साहित रहेंगे। नई जिम्मेदारियां के प्रति सकारात्मक रहना होगा। अभिभावकों से बातचीत में शब्दों की गरिमा बनाए रखनी होगी।
शुभ रंग - ब्राईट व्हाईट
शुभ अंक - 9

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

कार्य स्थल पर असहमतियों पर भी सहज रहना होगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. कार्य कुशलता बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। तात्कालिक लाभ की जगह दीर्घकालीन योजनाएं बनाने की आवश्यकता है।
शुभ रंग - ओरेंज कलर
शुभ अंक - 5

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

वार्तालाप में दूसरों को प्रभावित करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। दूसरों के स्वास्थ्य को संभालने की जिम्मेदारी मिल सकती है। छिपा हुआ धन मिलने की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहें।
शुभ रंग - कॉपर कलर
शुभ अंक - 1

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

अध्ययन और अध्यापन में रुचि बढ़ेगी। त्वरित गति से कार्य सिद्ध होने की संभावना रहेगी। भावनात्मक संबंधों में अनुकूल प्रतिक्रिया मिलने से आनंदित रहेंगे। सरकारी कार्यों में लापरवाही से बचे।
शुभ रंग - पिंक कलर
शुभ अंक - 4

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

राजनीति में आपका पक्ष मजबूत होगा। नई व्यवस्था में हिस्सेदारी मिल सकती है. पुराने विवाद सामने आ सकते हैं. विरोधियों से सावधान रहना होगा। यात्रा योग बन रहे हैं.
शुभ रंग - सलेटी कलर
शुभ अंक - 2

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

संपत्ति लाभ की संभावना बन रही है. उच्च अधिकारियों से तालमेल बेहतर होगा। व्यर्थ के विवादों से दूरी बनानी होगी। न्यायालय में अपना पक्ष सावधानी से रखना होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ रंग - व्हाईट कलर
शुभ अंक - 9

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

कार्यस्थल पर अधिकारों के लिए संघर्ष हो सकता है. विपक्ष हावी होने का प्रयास करेगा। परिवार के साथ मांगलिक कार्यों का हिस्सा हो सकते हैं. पुराने मित्रों की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग - सिल्वर कलर
शुभ अंक - 2

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

दूसरों की इच्छाओं का सम्मान करना होगा। परिवर्तन कारी समय है. कार्य कुशलता बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। अधिकारियों का सम्मान करना होगा। विरोध की अपेक्षा सहयोग की भावना से कार्य करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग - सेफ्रान कलर
शुभ अंक - 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मांगलिक कार्यों में खर्च बढ़ेंगे। अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है. पहले से तय कार्यक्रम बदलने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी से मत भिन्नता तनाव का कारण बन सकती है। कार्य स्थल पर नए प्रयोग सफल रहेंगे।
शुभ रंग - डार्क ब्राऊन कलर
शुभ रंग - 8

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। आर्थिक नीति में बदलाव आएंगे। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के कार्यों में मदद करनी होगी। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेगी। भीतरघात से सावधान रहें।
शुभ रंग - ब्ल्यू कलर
शुभ अंक - 7

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

स्वास्थ्य के मुद्दे की अनदेखी करना लंबी परेशानी में डाल सकता है। भावनात्मक संबंधों पर निर्भरता कम करनी होगी। अपेक्षाएं पूरी होना मुश्किल रहेगा। दैनिक कार्यों में शिथिलता आएगी।
शुभ रंग - कॉफी कलर
शुभ अंक - 6

ये भी पढ़ें

Margashirsha Amavasya : मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर को, ज्योतिष ने बताया इन राशि के लोग रहें सावधान

Also Read
View All

अगली खबर