Today Horoscope 15 February 2026 : 15 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल! जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का हाल, आर्थिक लाभ के योग और महादेव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय।
Aaj ka Rashifal 15 February 2026: 15 फरवरी 2026 को मनाई जा रही महाशिवरात्रि इस बार अत्यंत दुर्लभ संयोग लेकर आई है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस दिन चंद्रमा और सूर्य की विशेष स्थिति के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है, जो सीधे तौर पर आपकी आर्थिक स्थिति और करियर को प्रभावित करेगा। जहाँ कुछ राशियों के लिए 'धन लक्ष्मी योग' बन रहा है, वहीं कुछ को निवेश में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस पावन पर्व पर केवल व्रत ही नहीं, बल्कि अपनी राशि के अनुसार किए गए छोटे-छोटे उपाय आपके जीवन से बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकते हैं। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज से जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल और महादेव की कृपा पाने के विशेष मंत्र।
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। खासकर जो लोग खुद का काम करते हैं, उन्हें ज्यादा फायदा मिलेगा। पुराने कर्ज चुकाने का मौका मिल सकता है। आपके रिश्ते एक नई ऊंचाई छू सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिव लिंग पर 3 बेलपत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग : पिंक
लकी नंबर : 5
आज दिमाग से काम लेना ज़रूरी है। किस्मत आखिरी वक्त में साथ देगी, तो अभी डटे रहें। बड़े लोगों से बात करते वक्त सीधा और साफ बोलें, झिझकना ठीक नहीं। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर शहद, लाल चंदन चढाएं।
शुभ रंग : ब्राइट व्हाइट
लकी नंबर : 7
ध्यान और पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। काम में थोड़ी सुस्ती आ सकती है, लेकिन बोलचाल में मिठास रखें। सेहत का ख्याल रखें। महाशिवरात्रि के दिन रूद्राक्ष धारण करना आपके लिए शुभ हो सकता है।
शुभ रंग : पीच
लकी नंबर : 6
आज आपकी पकड़ हर जगह मजबूत रहेगी। काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा, मगर पैसे कई जगहों से मिल सकते हैं। रुके हुए कामों में आपके जान-पहचान वाले मदद करेंगे। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
शुभ रंग : क्रीम
लकी नंबर : 8
विरोधियों की चाल समय रहते समझ लें। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें, जल्दीबाजी परेशानी बढ़ा सकती है। खर्चों पर लगाम लगाएं। रिश्ते और गहरे होंगे। महाशिवरात्रि के दिन मसूर और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग : ग्रे
लकी नंबर : 3
लिखने-पढ़ने या पढ़ाने वालों के लिए नए मौके मिलेंगे। अफसरों से मेलजोल अच्छा रहेगा। संतान की वजह से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। महाशिवरात्रि के दिन कम से कम एक माला ॐ अंग अंगकाराय नमः मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग : ब्राउन
लकी नंबर : 9
काम धीमे चलेंगे, लेकिन तरक्की की तरफ बढ़ेंगे। पैसे के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। माता-पिता से बात करते वक्त नरम रहें। नई जिम्मेदारियों के चलते दिन व्यस्त रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए, भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए
शुभ रंग : सिल्वर
लकी नंबर : 2
पुराने कामों से कम, नए कामों से ज्यादा पैसा मिलेगा। कोई धार्मिक जिम्मेदारी आ सकती है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में संतुलन बनाए रखने के लिए सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय दूध में मिश्री गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें
शुभ रंग : ऑरेंज
लकी नंबर : 5
जरूरी मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखें, वरना दोस्तों से दूर हो सकते हैं। पैसों को लेकर चिंता रहेगी, बचत निकालनी पड़ सकती है। सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है। महाशिवरात्रि के दिन ओम बुध बुधाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें. उसके बाद जब अभिषेक का क्रम पूरा हो जाए तो हरी मूंग का दान करें।
शुभ रंग : ब्राइट व्हाइट
लकी नंबर : 4
नई डील्स से फायदा मिलेगा। विदेश से जुड़े काम अहम रहेंगे। तकनीक और मशीनों की समझ आपके लिए नए मौके लाएगी। रिश्तों में भावनाएं कम महसूस होंगी। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने के बाद चंद्रमा के मंत्र ओम सोम सोमाय नमः के मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग : पिकॉक ब्लू
लकी नंबर : 5
रूल्स तोड़ने से बचें। अफसरों से उलझना भारी पड़ सकता है। जगह बदलने के योग हैं। घर में खुशियों के पल लौटेंगे। नई मुलाकातें नई राहें खोलेंगी। महाशिवरात्रि के दिन गुड और गेहूं का दान करना चाहिए. ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
शुभ रंग : कॉपर
लकी नंबर : 7
अपनी सादगी और समझदारी से अलग पहचान बनाएंगे। चालाक लोगों से सावधान रहें। मस्ती के मौके हाथ से न जाने दें। प्यार में ताजगी महसूस होगी। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के समीप बैठकर ओम बुध बुधाय नमः मंत्र के जाप करने चाहिए।
शुभ रंग : गोल्डन
लकी नंबर : 8