राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 April: आज का राशिफल 16 अप्रैल 2026: मेष, तुला, कुंभ को बड़ी सफलता, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal , Today Horoscope 16 April 2026 : आज का राशिफल 16 अप्रैल 2026: वैशाख कृष्ण चतुर्दशी, शुभ योग और चंद्र-शनि विष दोष का प्रभाव। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल शुभ रंग और लकी नंबर।

3 min read
Apr 15, 2026
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026 : आज का राशिफल 16 अप्रैल 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Rashifal 16 April 2026 : आज 16 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि के साथ कई शुभ योग जैसे वाशि, सुनफा और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं, जो कई राशियों के लिए लाभकारी संकेत दे रहे हैं। हालांकि चंद्रमा और शनि के प्रभाव से कुछ राशियों को सावधानी भी बरतनी होगी। आज का दिन विशेष रूप से मेष, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए कम मेहनत में बड़ी सफलता देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

ये भी पढ़ें

21 Shiva Mantras for Success : 21 शक्तिशाली शिव मंत्र: सफलता, स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए पूर्ण गाइड

आज का राशिफल मेष राशि | Today Horoscope Mesh Rashi

परिश्रम का उचित फल मिलने में कठिनाई रहेगी। शब्दों और व्यवहार में धैर्य दिखाना होगा। भावनात्मक रिश्तों में सद्भाव और प्रेम बढ़ेगा। आकस्मिक खर्चों से बजट बिगड़ने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rash

प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने की इच्छा कड़ी मेहनत से गुजरने की प्रेरणा बनेगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे लोगों को वंचित संस्थाओं से जुड़ने के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक रूप से सक्षम महसूस करेंगे।
शुभ रंग : ओरेंज
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल मिथुन राशि | Today Horoscope Mithun Rashi

लगातार परिश्रम करने का दिन है। व्यवसाय में नए स्रोतों की खोज जारी रहेगी। कुछ नया करने के लिए प्रयोगवादी हो सकते हैं। वाहन के रख रखाव पर धन खर्च हो सकता है। अविवाहितों के लिए वैवाहिक संबंधों के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj Ka Rashifal kark Rashi

घर बनाने खरीदने या उसके रखरखाव पर समय और धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। पेरेंट्स से बातचीत में नए अधिकार मिलने की संभावना रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बनेगी।
शुभ रंग : ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल सिंह राशि | Today Horoscope Singh Rashi

विरोधियों की योजनाओं को समय रहते समझेंगे और कूटनीति पूर्वक उन्हें संभालने की दक्षता दिखाएंगे। परिवार में अधिकारों को लेकर खींचतान बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi

सुविधा में बढ़ोतरी होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलने से प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति मोह बढ़ेगा।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj Ka Rashifal Tula Rashi

दूसरों के व्यवहार से आहत हो सकते हैं। बच्चों को अनुशासित करने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। नई तकनीकी सीखने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Today Horoscope Vrishchik Rashi

प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों को सफलता मिलेगी। यात्रा योग बन रहे हैं। धन के प्रभाव से परिवार में खुशियां लाने के प्रयास होगें। विलासिता की वृद्धि होगी।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi

अनावश्यक कार्यों में अधिक परिश्रम करने से जरूरी कार्य पीछे छूट सकते हैं। उच्च अधिकारियों की अवहेलना करने से बचे। दूसरों की समस्याओं में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचना होगा।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj Ka Rashifal Makar Rashi

स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वांछित जगह के लिए इच्छित अभ्यर्थियों को कोशिश करनी होगी। नए व्यापारिक संबंधों से त्वरित लाभ की संभावना रहेगी। कुटिल लोगों से दूरी बनाएं।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi

परिश्रम के बाद अवसरों को लाभ में बदलने के लिए धैर्य और इंतजार करना होगा। सामूहिक प्रयास जल्दी सफल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में अविश्वास को पनपने से रोकना होगा। आज यात्रा टालना उचित कर रहेगा।
शुभ रंग : वहाईट कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj Ka Rashifal Meen Rashi

कला शिक्षा और व्यवसाय सभी कार्यों के लिए बेहतर दिन हो सकता है। कार्यों के प्रति अनुशासन के साथ एकाग्रता बनाए रखनी होगी। उच्च अधिकारियों के बीच विश्वसनीयता बढ़ेगी। नियमों का उल्लंघन करने से बचे।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 9

ये भी पढ़ें

Mohini Ekadashi 2026 Kab Hai : मोहिनी एकादशी 2026 कब है, क्या है अमृत वाली इस सुंदर नारी का रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और नियम
Also Read
View All