राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 16 August 2025 : जन्माष्टमी का शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और तरक्की

आज का राशिफल 16 अगस्त 2025 : आइए जानते हैं 16 अगस्त 2025, कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन, मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल। आज का दिन आपके लिए क्या कुछ लेकर आया है।

3 min read
Aug 16, 2025
Today Horoscope 16 August 2025

Today Horoscope 16 August 2025 : आज 16 अगस्त 2025 को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और भगवन श्री कृष्ण जन्माष्टमी का दिन है। आज वृद्धि योग और ध्रुव योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। आज मेष वालों की सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। मिथुन राशि वालों को लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। सिंह राशि के लिए व्यापार लाभदायक रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। तुला को रुका पैसा मिलेगा। वृश्चिक के लिए व्यापार लाभप्रद रहेगा। धनु, मकर, कुम्भ राशि वालों को भी धन-लाभ के साथ रोजगार में तरक्की के योग हैं। पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज का भविष्यफल।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 17 to 23 August 2025 : जानें इस हफ्ते क्या कहती है आपकी राशि, धन और करियर पर क्या होगा असर?, साप्ताहिक राशिफल

आज का मेष राशिफल : (Aries Horoscope Today)

स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नही है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। लापरवाही भारी पड़ सकती है।

शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, केसरिया
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

परिवार में मांगलिक आयोजनों पर खर्च होगा। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज का मिथुन राशिफल : (Gemini Horoscope Today)

कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव हो सकती है। लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यस्त जीवन में थोड़ा समय अपनों के लिए भी निकालने की कोशिस करें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।

शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, हल्का नीला
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे आज संभव हो सकता है। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें।

शुभ अंक: 2, 11, 20
शुभ रंग: क्रीम, सफेद
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

आज का सिंह राशिफल : (Leo Horoscope Today)

कुसंगती से बचे। व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करें।

शुभ अंक: 1, 10, 19
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

आज का कन्या राशिफल : (Virgo Horoscope Today)

आप के किए वादों को पूरा करने का समय आ गया है। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं। यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। राजनीती से जुड़े लोगो के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है।

शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, भूरा
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

आज का तुला राशिफल : (Libra Horoscope Today)

सन्तान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जरूरतमंद व्यक्ति पर परोपकार करेंगे। व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका पैसा मिलेगा। पेट से सम्बंधित रोग हो सकते हैं।

शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे। अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, गहरा मैरून
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं।

आज का धनु राशिफल : (Sagittarius Horoscope Today)

कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। अपने महत्व को भूलें नहीं। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है। परिवार की उलझन खत्म होगी। मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, सुनहरा
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगो के लिए समय उपयुक्त है।

शुभ अंक: 8, 17, 26
शुभ रंग: काला, गहरा नीला
उपाय: शनिवार को शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

आज का कुंभ राशिफल : (Aquarius Horoscope Today)

आज भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी। निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी आवश्यक है। दूसरों के भरोसे बैठे रहोगे तो काम भी अधूरे रहेंगे।

शुभ अंक: 4, 13, 22
शुभ रंग: गहरा नीला, बैंगनी
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

बिना सोचे समझे कुछ न करें।आप की बातों से अपनों को नाराज कर देगे। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। व्यापार में वृद्धि संभव है । सतर्कता के कारण आज सारे काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, समुद्री हरा
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।

ज्यो पं चंदन श्याम नारायण व्यास

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal 16 August 2025 : जन्माष्टमी पर बदल रही है इन 5 राशियों की किस्मत, टैरो राशिफल से जानें शुभ-अशुभ

Also Read
View All

अगली खबर