
Aaj Ka Rashifal 16 January 2025: गुरुवार राशिफल में 16 जनवरी को आपकी आमदनी की स्थिति क्या रहेगी, भाग्य साथ देगा या नहीं, इन सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास (Daily Horoscope Thursday)
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 16 जनवरी को मेष राशि वालों को अपने विचारों पर अंकुश रखना होगा। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 16 जनवरी गुरुवार को आपके किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता और तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 16 जनवरी को कार्य स्थल पर अकारण तनाव सम्भव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धन आएगा। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 16 जनवरी को लंबे समय से चले आ रहे विवाद शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच रहेगा।
दैनिक राशिफल सिंह के अनुसार अपनी आदतों को बदलें, सब कुछ ठीक होगा। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा, जोखिम भरे कार्यों से दूरियां रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 16 जनवरी को अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें, व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 16 जनवरी को दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रूका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
गुरुवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 16 जनवरी को व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में बदलाव होगा।
गुरुवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 16 जनवरी को गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रूचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।
मकर राशिफल 16 जनवरी के अनुसार प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।
कुंभ राशिफल 16 जनवरी के अनुसार गुरुवार को मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा। संतान सुख सम्भव है।
मीन राशिफल के अनुसार धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे।संतान सुख सम्भव है।