Aaj Ka Rashifal 17 January: दैनिक राशिफल 17 जनवरी के अनुसार शुक्रवार को मेष, कर्क समेत 3 राशियों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज का राशिफल में जानें अपना भी भविष्य (Daily Horoscope Friday) ..
Aaj Ka Rashifal 17 January 2025: 17 जनवरी को भाग्य आपका साथ देगा या नहीं, करियर कौन सा मोड़ लेगा, इन सभी सवालों का जवाब जान सकते हैं आज का राशिफल में, इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि 17 जनवरी के अनुसार शुक्रवार को किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। रूचिकर व्यंजनों की प्राप्ति होगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धनार्जन के नए रास्ते बनेंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि शुक्रवार के अनुसार 17 जनवरी का दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा, विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करने में सफल रहेगा। पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत होंगे, व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि शुक्रवार के अनुसार 17 जनवरी को प्रतियोगी परीक्षा में किए प्रयास सफल रहेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें। परिजनों के व्यवहार से घर में क्लेश उत्पन्न हो सकता है, कोई चौंकाने वाली खबर सुन सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 17 जनवरी को वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। भाइयों का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 17 जनवरी को सिंह राशि वालों की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, कर्ज से मुक्ति मिलेगी, कीमती वस्तु संभाल कर रखें। कार्य की अधिकता से थकान महसूस करेंगे, सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार शुक्रवार को परिजनों के साथ मिलकर किसी धार्मिक अनुष्ठान को पूरा करेंगे। राज कार्य में नई जिम्मेदारी मिल सकती है नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। वाहन मशीनरी पर खर्च होगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि 17 जनवरी के अनुसार शुक्रवार को प्रेम प्रसंग के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि भरा रहेगा। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं जो आपके लिए शुभ रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
शुक्रवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 17 जनवरी को किसी की सुनी सुनाई बात पर विश्वास करके अपने निजी संबंधों को कमजोर ना करें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, मित्रों का सहयोग मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे।
शुक्रवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 17 जनवरी को व्यापार में मिल रहे नुकसान से तनाव बढ़ेगा, किसी योग्य महापुरुष के मार्गदर्शन से लाभ होगा। पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः
शुक्रवार राशिफल मकर राशि के अनुसार कार्य की अधिकता से स्वास्थ्य कमजोर होगा, बहनों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि पूर्ण रहेगा। विदेश जाने की योग बन रहे हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशिफल शुक्रवार के अनुसार 17 जनवरी को नौकरी बदलने का मन होगा। जीवनसाथी के सहयोग से रूके कार्य पूरे होंगे, सहकर्मियों का व्यवहार मन को दुखी करेगा। पिता के साथ सामंजस्य स्थापित होगा और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
मीन राशिफल शुक्रवार के अनुसार 17 जनवरी को आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी, समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के प्रति महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, किसी सद्ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।