
Aaj Ka Rashifal 17 November 2024: दैनिक राशिफल 17 नवंबर का संकेत है कि मिथुन और सिंह राशि वालों को रविवार को धन लाभ हो सकता है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें मेष से मीन तक का भविष्य (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 17 नवंबर रविवार को मेष राशि वालों के आलसी रवैये के कारण उनके आवश्यक कार्य लंबित रहेंगे। व्यापार विस्तार के लिए किसी योग्य अनुभवी का मार्गदर्शन आगे बढ़ने में सहायक होगा। निजी जीवन में चल रही परेशानी यथावत रहेगी।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 17 नवंबर को वृषभ राशि वाले दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें, अपनों का रूखा व्यवहार दुखी करेगा। अपने लक्ष्य को ही सर्वोपरि रखें, फालतू के कार्यों पर ध्यान न दें। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 17 नवंबर रविवार को आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान के प्रति महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ गया है, संबंधियों का सहयोग मिलेगा।
आज का राशिफल कर्क राशि रविवार के अनुसार 17 नवंबर को लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान मिलेगा, मित्रों के सहयोग से रूके कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में विरोधी आपके कार्यों में और अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। सतर्क रहें, समझदारी से कार्य करें।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार रविवार 17 नवंबर को सिंह राशि वालों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनधान्य में वृद्धि के भी संकेत है। इससे घर में खुशहाली का माहौल रहेगा, किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो वह वापस मिल सकता है। माता-पिता से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, विद्यार्थियों को बौद्बिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी।
आज का राशिफल कन्या राशि 17 नवंबर के अनुसार रविवार को कन्या राशि वालों के पास खर्च की अधिकता रहेगी, व्यापारिक मामलों में लाभ मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा संभव है। मांगलिक आयोजन में सहभागिता करेंगे, प्रेम प्रसंग में सफल होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
रविवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 17 नवंबर को व्यापारिक गतिविधियों पर नजर रखें, कार्यस्थल पर कर्मचारियों द्वारा किसी बड़े नुकसान के किए जाने की आशंका है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा। भवन भूमि से संबंधित कार्यों में व्यवधान होंगे।
रविवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार रविवार 17 नवंबर को आपके अनुभव से लाभ मिलेगा, व्यापार में आ रहे उतार चढ़ाव तनाव उत्पन्न कर सकते हैं। जीवन साथी से सामंजस्य स्थापित होगा, खानपान और दिनचर्या को संयमित रखें। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें।
रविवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 17 नवंबर को कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभदायक रहेगा, परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, भूमि भवन से संबंधित किसी बड़े नुकसान की आशंका बन रही है। सावधान रहें, नौकरी में बदलाव होगा।
ये भी पढ़ेंः
मकर राशिफल 17 नवंबर के अनुसार आपने सभी के साथ अच्छा व्यवहार किया और सहयोग के लिए आपकी बारी आई तो लोगों ने मुंह फेर लिया। अपने सही समय का इंतजार करें, अपने इष्ट का स्मरण करें, भरोसा रखें। समय रहते सब सही होगा और सभी को जवाब समय देगा।
कुंभ राशिफल 17 नवंबर के अनुसार रविवार को कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। दैनिक कार्य सहज पूरे होंगे, नए संपर्क बनेंगे जो लाभदायक रहेंगे। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती हैं। मांगलिक आयोजन में शामिल होंगे।
मीन राशिफल रविवार के अनुसार 17 नवंबर को मीन राशि वालों की अध्ययन में रूचि बढ़ेगी, पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। वाहन मशीनरी पर खर्च होगा, आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान होगा।