राशिफल

17 November 2025 Rashifal :  सोम प्रदोष व्रत , शिव जी की कृपा से कर्क को मिल सकती बड़ी कामयाबी! मेष, वृषभ, सिंह के लिए क्या है खास?

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025 : 17 नवंबर 2025 का राशिफल: सोम प्रदोष व्रत पर जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल। कर्क को मिलेगी कामयाबी, वृषभ को रहना होगा अलर्ट। जानें आज का शुभ रंग और अंक।

3 min read
Nov 16, 2025
Aaj Ka Rashifal 17 November 2025

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025 : आज, 17 नवंबर 2025, सोमवार का दिन है और यह मार्गशीर्ष मास का 13वां दिन है। यह पावन दिन सोम प्रदोष व्रत के साथ आया है, जो भगवान शिव को समर्पित है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल बता रही है कि मेष राशि वालों को बातचीत से बचना चाहिए, जबकि कर्क राशि वाले अपने हुनर से बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। वृषभ राशि वालों को नियमों का पालन करना होगा और उच्च अधिकारियों से सावधान रहना होगा। वहीं सिंह और कन्या राशि के लिए दिन शुभ और फायदेमंद रहने वाला है। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से आज के दिन आपकी राशि के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और आपके लिए शुभ रंग व शुभ अंक क्या हैं।

ये भी पढ़ें

Vastu Tips for Money : अगर आपके पर्स में भी नहीं टिकता पैसा, तो तुरंत करें ये 3 असरदार वास्तु उपाय

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

महत्वपूर्ण व्यावसायिक मुलाकातें संध्या काल के लिए सुरक्षित रखें। मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रम में भागीदारी बढ़ाएं। आज रिश्तों में बातचीत से बचना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग - पिंक कलर
शुभ अंक - 4

आज का वृषभ राशिफल (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

दिन के पूर्वार्ध में विशेष रूप से व्यस्त रह सकते है। नियमों की अवेहलना करने से बचें। उच्च अधिकारियों के निशाने पर रहने की संभावना है। पिछले कुछ फैसलों की वजह से खर्चों का दबाव भी बढ़ सकता है।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

दिन काफी सहज और हल्का रहेगा। बातचीत और साथ के चलते रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में परिवार की अपेक्षाएं थोड़ी बढ़ी हुई रह सकती हैं।
शुभ रंग - यलो कलर
शुभ अंक - 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

अपने हुनर और समझ का सही इस्तेमाल किया, तो बड़ी कामयाबी मिल सकती है। समय विशेष अनुकूल है किंतु विरोधियों से सावधान रहना होगा। अपने पर भरोसा बनाए रखें ।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 1

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सार्वजनिक कार्यक्रमों में महत्व मिलेगा। परोपकार की भावना से किए गए कार्य विशेष प्रतिष्ठा दिलाएंगे। नई व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान मिलेगा। आध्यात्मिक तरक्की के नए मौके मिलेंगे।
शुभ रंग - ब्राऊन कलर
शुभ अंक - 7

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

सुबह का वक्त फायदेमंद रहेगा। दिल की बातें करने के लिए शाम सही वक्त है। बदलती हुई परिस्थितियों में दूसरों के विचारों को महत्व देना तनाव से दूर रखेगा।
शुभ रंग - डार्क ब्राऊन
शुभ अंक - 8

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

कार्यों की गति बढ़ेगी पर थोड़ा धैर्य रखना होगा। वार्तालाप में दूसरों को अपने विचार रखने का पूरा अवसर देना आपके हित में रहेगा। पैसों को लेकर थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है।
शुभ रंग - ब्राईट व्हाईट
शुभ अंक - 2

वृश्चिक आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

सार्वजनिक कार्यों से व्यक्तिगत कार्यों की ओर रूझान बढ़ेगा। पुरानी बचत से नए लाभ निकल कर आ सकते हैं। स्थाई संपत्ति निर्माण में रुचि बढ़ेगी। अवसर भी मिलेंगे। सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ रंग - सेफ्रान कलर
शुभ अंक - 4

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

नई जान-पहचान में दिलचस्पी बढ़ेगी। जॉब में बदलाव के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। कार्य कुशलता बढ़ेगी। दूसरों का प्रभाव जीवन में कम होगा। व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहेंगे।
शुभ रंग - यलो कलर
शुभ अंक - 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

योजना बद्ध कार्य से ही सफलता मिलेगी। पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। तकनीकी विशेषज्ञता बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। उच्च अधिकारियों की मनमानी का विरोध करना पड़ सकता है।
शुभ रंग - ग्रीन कलर
शुभ अंक - 6

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

पारिवारिक जीवन में स्वास्थ्य की समस्याओं में सुधार रहेगा। व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। परिजनों में आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सूचनाओं का सही विश्लेषण करना होगा। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग - स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक - 1

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मिले-जुले प्रभाव वाला दिन है। कार्यों में सफलता के बाद स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी में डाल सकती है। व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगीं। प्रॉपर्टी या घर के काम से जुड़े लोगों के लिए अच्छे संकेत हैं।
शुभ रंग - कॉफी कलर
शुभ अंक - 8

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 16 To 22 November 2025 : साप्ताहिक राशिफल : लक्ष्मी नारायण योग और मालव्य राजयोग से 6 राशियों के लिए खास रहेगा यह सप्ताह!

Also Read
View All

अगली खबर