राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 August 2025 :  बुध प्रदोष पर बन रहा है धन-लाभ का महासंयोग, इन 5 राशियों की चमक उठेगी किस्मत

आज का राशिफल 20 अगस्त 2025 : आज 20 अगस्त 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज गणेश जी की कृपा से बुध प्रदोष का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों के लिए धनलाभ और सफलता के योग हैं। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या और अन्य राशियों का आज का राशिफल।

3 min read
Aug 20, 2025
Aaj Ka Rashifal 20 August 2025 

Today Horoscope 20 August 2025 : : आज गणेश जी की कृपा से बुध प्रदोष का शुभ संयोग से मेष को धनलाभ होगा। वृषभ राशि वालों को तेल और तिलहन में निवेश से लाभ होगा। मिथुन राशि वालों को रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सिंह राशि के लिए रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कन्या राशि वालों के लिए लाभ होगा के योग बन रहे हैं। तुला राशि के लिए निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। वृश्चिक वाले संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। धनु राशि वालों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। कुंभ राशि वाले नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। आइए जानते हैं पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से मेष से लेकर कन्या राशि तक का राशिफल।

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal 20 August 2025 : बुध प्रदोष व्रत पर गणेश जी की कृपा, इन 5 राशियों को होगा बंपर फायदा, क्या आपकी राशि है इसमें?

आज का मेष राशिफल : (Today Vrishabh Rashifal)

व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने-बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्म-सम्मान बढ़ेगा। तेल और तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कड़वे वचन न बोलें।

आज का मिथुन राशिफल : (Today Mithun Rashifal)

आप जो सोचते हैं वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं? शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

आज का सिंह राशिफल : (Aaj Ka Singh Rashifal)

दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

आज का कन्या राशिफल : (Aaj Ka Kanya Rashifal)

अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

आज का तुला राशिफल : (Aaj Ka Tula Rashifal)

दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व आग के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

आज का धनु राशिफल : (Today Dhanu Rashifal)

जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

संतान की ज़रूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी ज़िद जायज़ हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमज़ोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

आज का कुंभ राशिफल : (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज़्यादा करें, काम बनेंगे।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 17 to 23 August 2025 : जानें इस हफ्ते क्या कहती है आपकी राशि, धन और करियर पर क्या होगा असर?, साप्ताहिक राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर