राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2025 :  20 अक्टूबर दिवाली राशिफल: अमावस्या पर पूरी हो सकती है एक बड़ी मनोकामना, जानें आपकी राशि की भविष्यवाणी

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2025 : 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को दिवाली अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा के कन्या राशि में गोचर से हर राशि की किस्मत पर असर पड़ेगा। जानिए आज के राशिफल में करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और धन से जुड़ी भविष्यवाणियां।

3 min read
Oct 20, 2025
Aaj Ka Rashifal, 20 October 2025 :  20 अक्टूबर दिवाली राशिफल: अमावस्या पर पूरी हो सकती है एक बड़ी मनोकामना, जानें आपकी राशि की भविष्यवाणी

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2025 : 20 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि आज दिवाली अमावस्या का शुभ योग बन रहा है। यह दिन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहेगा बल्कि चंद्रमा के कन्या राशि में संचार से सभी राशियों के जीवन में नए परिवर्तन भी लाएगा। किसी के लिए यह दिन नई शुरुआत का संकेत होगा, तो किसी के लिए आत्मचिंतन और संकल्प का समय। आइए जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल, जो बताएगा कैसे बीतेगा यह दिवाली अमावस्या का सोमवार।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल, 20 अक्टूबर 2025 : कन्या में चंद्रमा के संचार से दिवाली की अमावस्या पर बदल सकता हैं सभी 12 राशियों के भाग्य

सोमवार, 20 अक्टूबर का दैनिक राशिफल

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

निराशा और उत्साह एक साथ महसूस करेंग। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रह सकते हैं। नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। भावनात्मक संबंधों में टकराव से बचना होगा।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 7

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

किसी खास मुद्दे पर भावुकता मन को घेर सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा। परिवार जनों से मुलाकातें सकारात्मक सोच से जुड़ेगी। निवेश की आवर्धन अच्छा लाभ देगा। यात्रा रोमांचित करेगी।
लकी कलर- क्रीम कलर
लकी अंक - 8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

किसी खास बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों से संबल मिलेगा। नए प्रस्तावों पर बातचीत सकारात्मक रहेगी। आपकी योजना को प्रायोजक मिल सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक - 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

सकारात्मक विचारों से जुड़ने का दिन है। कार्यक्रमों में व्यस्त रह सकते हैं। किसी खास मुद्दे पर चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों से मिली ऊर्जा उत्साहित करेगी। भूमि और भवन के खरीद की योजना बन सकती है।
लकी कलर- यलो कलर
लकी अंक - 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

उत्साह से दैनिक कार्यों को पूरा करने का समय है। परिवार में उपहार और उत्सव का वातावरण रहेगा। सभी की अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल रहेगा। संतान की आर्थिक उन्नति से प्रसन्नता से अनुभव करेंगे।
लकी कलर- महरुन कलर
लकी अंक - 9

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

परिवार जनों से मुलाकात प्रसन्नता देगी। व्यावसायिक गतिविधियों से अलग आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। पुरानी व्यवस्था में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। व्यक्तिगत नाराजगी को शब्दों में कटुता के रूप में आने से रोकना होगा।
लकी कलर- डार्क ब्राऊन
लकी अंक - 4

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

कार्यस्थल पर भूमिका बदलने की संभावना है। मन में थोड़ी आशंकाएं रह सकती हैं। आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। धार्मिक आयोजन का हिस्सा हो सकते हैं। इससे मानसिक शांति मिलेगी।
लकी कलर- ब्राईट व्हाईट
लकी अंक - 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करने के प्रयास करेंगे ।पूजा पाठ आयोजन में भागीदारी रहेगी। गुप्त अनुष्ठान से शक्ति के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखना होगा।
लकी कलर- कॉफी कलर
लकी अंक - 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ी सफलता मिलने की संभावना रहेगी। निराशा को मन से दूर करना होगा। परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा हो सकते हैं। नए संकल्प लेने का समय है। परिवार में अधिकारों को लेकर स्पष्टता आएगी।
लकी कलर- कॉपर कलर
लकी अंक - 2

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

दूसरों की जिम्मेदारी लेने के कारण परेशानी में हो सकते हैं। भावनाओं के स्थान पर कार्य को महत्व देंगे। अविवाहितों को विवाह के अनुकूल प्रस्ताव मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ भविष्य के निर्णय करने होंगे।
लकी कलर- स्काई ब्ल्यू
लकी अंक - 6

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

भूमि संबंधी व्यवसाय से लाभ की संभावना है। प्रत्यानशील रहना होगा। जीवनसाथी की भागीदारी व्यवसाय में बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। यात्रा योग बन रहे हैं।
लकी कलर- सिल्वर कलर
लकी अंक - 3

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

नियमों की पालना करनी होगी। व्यर्थ कि तनाव से दूरी बनाएं। आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ाव मानसिक और आर्थिक उन्नति में सहायक रहेगा। परिवार जनों से मुलाकात से हिम्मत मिलेगी।
लकी कलर- गोल्डन ग्रीन
लकी अंक - 5

ये भी पढ़ें

Chhoti Diwali 2025 Rashifal : गुरु-शनि की महाकृपा! इन 3 राशियों के लिए छोटी दिवाली से शुरू हो सकता है सफलता का सुनहरा दौर

Also Read
View All

अगली खबर