Aaj Ka Rashifal 20 September 2025 : सिंह राशि में चन्द्रमा के प्रभाव से धन लाभ, व्यापार में सफलता और विवाह योग बनेंगे। पढ़ें पं. चंदन श्यामनारायण व्यास द्वारा सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल।
Aaj Ka Rashifal 20 September 2025 : शनिवार 20 सितंबर 2025 चन्द्रमा आज सिंह में संचार करेंगे। चन्द्रमा से सिंह राशि के प्रभाव का असर से मेष वालों के कार्य समय पर पूरे होंगे, व्यवसाय विस्तार व नए काम की रूपरेखा बनेगी। मिथुन के लिए मकान-दुकान परिवर्तन संभव। कर्क को व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। कन्या को संतान व शिक्षा में सफलता। तुला वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। धनु राशि को धन लाभ, निवेश से फायदा, व्यवसाय में बदलाव। मकर राशि वालों के विवाह के शुभ संकेत। मीन – कार्य सफलता, उत्साह, आलस्य व मित्रों से मतभेद। पं. चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार, जानें कि सितारे आपके करियर, स्वास्थ्य, और रिश्तों के बारे में क्या संकेत दे रहे हैं ।
समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें। व्यवसाय विस्तार के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय की रूपरेखा बनेगी।
आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
किसी की भी निंदा करने से बचें। मकान-दुकान में परिवर्तन के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। फिजूलखर्च बढ़ेगा।
व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से प्रसन्न होंगे। भाइयों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी। नए मित्र बनेंगे। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
पारिवारिक दायित्वों को निभाने में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ वाहन या मशीनरी पर खर्च होगा। कानूनी अड़चनें आ सकती हैं, सतर्क रहें।
आज का दिन संतान के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अध्ययन के क्षेत्र में सफल रहेंगे। अपने वाक्चातुर्य से रुके काम बनवा लेंगे। पड़ोसियों से संबंध कमजोर रहेंगे।
पारिवारिक क्लेश के कारण तनाव रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी।
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, यही आपके शत्रु और मित्र तय करेगी। सामाजिक नए दायित्व मिल सकते हैं। धार्मिक स्थल का भ्रमण होगा।
धन आगमन के योग हैं। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। व्यवसाय में बदलाव के योग बन रहे हैं। वाहन-मशीनरी पर खर्च होगा। संतान पक्ष उत्तम रहेगा।
कार्य की अधिकता से थकान महसूस होगी। सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। धर्म-कर्म के कार्यों की प्रशंसा होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
शारीरिक थकान का अनुभव होगा। लंबे समय से रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। संतान के कार्यों से चिंता बढ़ेगी।
कार्य-सफलता से मन में उत्साह बढ़ेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। दोस्तों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
ज्योतिषाचार्य:पं. चंदनश्यामनारायण व्यास