राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 December : धनु राशि में सूर्य-चंद्र का महासंयोग, आज साल के सबसे छोटे दिन चमकेगी इन 7 राशियों की किस्मत

Aaj Ka Rashifal 21 December :आज का राशिफल 21 दिसंबर का दिन कई राशियों के लिए गुडलक लेकर आ रहा है। आज सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ के योग हैं। पढ़िए आज का दैनिक राशिफल।

3 min read
Dec 20, 2025
Aaj Ka Rashifal 21 December : राशिफल 21 दिसंबर 2025: साल का सबसे छोटा दिन और चंद्र दर्शन का संयोग, क्या लेकर आया है आपके लिए? (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 21 December 2025 : 21 दिसंबर 2025, रविवार का दिन ज्योतिषीय और खगोलीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज पौष मास का 16वां दिन है और साल का सबसे छोटा दिन भी है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज सूर्य देव और चंद्रमा दोनों ही धनु राशि में विराजमान रहेंगे, जो कई राशियों के लिए गुडलक और भाग्य के द्वार खोलने वाला है। आज 'चंद्र दर्शन' का शुभ संयोग है और रविवार होने के कारण यह दिन सूर्य देव की उपासना और व्रत के लिए सर्वश्रेष्ठ है। पंडित मुकेश भरद्वाज से आइए दैनिक राशिफल में विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य के मोर्चे पर कैसा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading :  टैरो साप्ताहिक राशिफल : राजयोग का कमाल: 21-27 दिसंबर के बीच इन 6 राशियों के खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को कार्यस्थल पर तनाव रहित माहौल मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में आपके विचारों को सम्मान मिलने से प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट या तुरंत धन लाभ के सौदोँ से लाभान्वित हो सकते हैं।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

भूमि भवन व्यवसाय से जुड़े लोगों को तेज गति से लिए गए निर्णय लाभान्वित कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में बातचीत तनाव पूर्ण हो सकती है। आध्यात्मिक यात्रा से मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य की अनदेखी करने से बचना होगा।
शुभ रंग : ऑफ व्हाईट
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

सामंजस्य बिठा कर सबको साथ लेकर चलने का प्रयोग ही सफल रहेगा। पारिवारिक और कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। छोटी अवधि के निवेश ज्यादा लाभान्वित कर सकते है। प्रिय जनों से भेंट होगी।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

मित्रों के बीच सावधानी से व्यवहार करना होगा। उनकी अपेक्षाओं और आपकी सरलता के बीच संतुलन बनना मुश्किल है। नये लक्ष्यों का चयन दूर दृष्टि के साथ करना होगा। अन्यथा प्रक्रिया दोहरानी पड़ सकती है।
शुभ रंग : ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

मिले-जुले प्रभावों वाला दिन रहेगा। कुछ सफलताएं कुछ तनाव कार्यों का हिस्सा रह सकते हैं। आगामी दिनों में मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों की आलोचना या सीधे टकराव से बचना होगा।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

पारिवारिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए समय निकालना होगा। नीति रीति की प्रशंसा होगी। सद्भाव दिखाकर रूठे लोगों को भी मनाने का सही समय है। वरिष्ठ लोगों से बातचीत में सावधानी बरतें।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आभूषण और धातु व्यवसाय से जुड़े लोगों को सावधानी से आगे बढ़ना होगा। परिस्थितियों से सही तालमेल बिठाया तो बेहतर लाभ अर्जित करने के अवसर सामने है। भाई बहनों का व्यवहार सकारात्मक रहेगा।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

वाणी और शब्दों के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को वांछित कार्य मिलने की संभावना बन रही है। सफल हुए तो गर्वित होने के अवसर मिलेंगे न्यायालय में अपना पक्ष मजबूत रखने के लिए मेहनत करनी होगी। लापरवाही तनाव का कारण बन सकती है।
शुभ रंग : महरून
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

सरलता और एकाग्रता का लाभ मिलने का समय है। राजनीतिक प्रपंचों से दूरी बनानी होगी। भावनात्मक संबंधों के कारण मानसिक तौर पर कमजोरी महसूस करेंगे। लक्ष्यों तक पहुंचना है तो तपस्या के लिए एकांत को चुनना होगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बनाने के प्रयासों में समस्या महसूस करेंगे। परिस्थितियों से तालमेल बिठा कर चलना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में वर्चस्व को चुनौती मिल सकती है। अधिकारों के प्रति मोह ना दिखाएं।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

किए जा रहे हैं प्रयासों को सहयोग और सफलता मिलेगी। हाथ में पैसा आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च शिक्षा के लिए दिशा निर्धारित करने में गुरुजनों की मदद मिलेगी। नए प्रेम के पल्लवित होने के अनुकूल परिस्थितियों बनने की संभावना है।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

परिस्थितियों अनुकूल बन पड़ी है। सामर्थ्य और रुचि के अनुसार लाभ और आनंद प्राप्त कर पाएंगे। अध्यात्म और सांसारिक विषयों के बीच सही संतुलन बनाना होगा। नए संपर्कों से बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 1

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 21 To 27 December : 2026 की दस्तक से पहले बड़ा बदलाव! जानें दिसंबर के इस सप्ताह का पूरा लेखा-जोखा

Also Read
View All

अगली खबर