राशिफल

Rashifal 22 June 2025: रविवार को 3 राशियों के बिगड़ सकते हैं काम, जानें किन्हें होगा लाभ

Budh Gochar In Kark Rashi: ग्रह गोचर के लिहाज से रविवार बहुत महत्वपूर्ण है। 22 जून 2025 को कर्क राशि में बुध गोचर होगा। इसका (Aaj Ka Rashifal) सभी राशियों पर असर पड़ेगा। कल का राशिफल (Kal Ka Rashifal) में पं. चंदन श्याम नारायण से जानिए अपना भविष्यफल (Kal Ka Rashifal) ।

4 min read
Jun 21, 2025
Budh Gochar In Kark effect: कर्क राशि में बुध गोचर का आज का राशिफल में जानें प्रभाव (Photo Credit: Patrika Design)

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल 22 जून संकेत कर रहा है कि रविवार को 3 राशियों के काम बिगड़ सकते हैं, जबकि 5 राशियों की किस्मत बलवान है। इन्हें आर्थिक लाभ, तरक्की और पारिवारिक जीवन में सुख शांति मिल सकती है। 22 जून 2025 का राशिफल में पढ़िए सभी राशि के लोगों का भविष्यफल (Aaj Ka Rashifal 22 June 2025)


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 22 जून 2025 रविवार का दिन बेहद खास है। बुध गोचर के साथ ही सितारों की किस्मत भी बदल जाएगी। रविवार को मेष राशि वाले दूसरे के भरोसे में अपना नुकसान कर सकते हैं।


आर्थिक मामलों में रविवार को लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें। परिवार की समस्याओं का हल स्वविवेक से निकाल पाएंगे। दूसरों को देख कर द्वेष करना छोड़ दें।

उपायः बजरंगबाण का पाठ करें।

शुभ अंकः 1,8

शुभ रंगः लाल


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)


आज का राशिफल वृषभ राशि 22 जून 2025 के अनुसार रविवार को वृषभ राशि वालों को परिजनों, इष्ट मित्रों से भेंट, उपहार की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मेहमानों का आगमन होगा। अचानक धन प्राप्ति संभव है।

उपायः दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

शुभ अंकः 2,7

शुभ रंगः सफेद


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)


आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 22 जून 2025 रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ है। सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी। घरेलू कार्य में दिन बीतेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, कार्यक्षमता और कार्यकुशलता बढ़ेगी।

उपायः गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

शुभ अंकः 3,6

शुभ रंगः पीला


कर्क राशि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)


आज राशि कल का राशिफल रविवार के अनुसार 22 जून को कर्क राशि में बुध गोचर होगा। इसके प्रभाव से कर्क राशि वालों पर बड़ा असर पड़ेगा। अभी काम की व्यस्तता में परिवार को नजरअंदाज कर रहे हैं। इस पर विचार करने की जरूरत पड़ेगी। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। मन पसंद भोजन मिलेगा।

उपायः रुद्राष्टकं का पाठ करें।

शुभ अंकः 4

शुभ रंगः दूधिया


सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)


सिंह राशि आज का राशिफल संकेत कर रहा है कि 22 जून को सिंह राशि वालों को परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा। व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर कार्य करने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

उपायः श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

शुभ अंकः 5

शुभ रंगः सुनहरा


कन्या राशि का आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)


कन्या राशि का आज का राशिफल संकेत करता है कि रविवार के दिन कन्या राशि वाले मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दिखाएंगे पर संभल कर रहें। अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी।

उपायः गणेशजी को आज दूर्वा अर्पित करें।

शुभ अंकः 3,8

शुभ रंगः हरा


आज का तुला राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)


आज का तुला राशिफल भविष्यवाणी के अनुसार व्यवसाय में सतर्कता और सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम देने में भलाई है। लापरवाही से काम से नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। वाहन सुख मिलेगा।

उपायः ऊं ऐं ह्रीं क्लीं दुर्गा देव्यै नमो नमः मंत्र का जाप करें।

शुभ अंकः 2,7

शुभ रंगः सफेद


आज का वृश्चिक राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)


आज का वृश्चिक राशिफल भविष्यवाणी के अनुसार रविवार को वृश्चिक राशि वालों का लाभकारी निवेश बढ़ेगा। बड़े और प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा। वाहन प्राप्ति के योग हैं। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है। आर्थिक लाभ होगा।

उपायः आज सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ अंकः 1,8

शुभ रंगः लाल


आज का धनु राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)


आज का धनु राशिफल भविष्यवाणी संकेत करता है कि 22 जून को बुध गोचर के प्रभाव से धनु राशि के व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। आशानुरूप आमदनी होगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ होने वाला है।

उपायः हनुमान जी की आराधना करें।

शुभ अंकः 9,12

शुभ रंगः पीला


मकर राशिफल आज का (Makar Rashifal Aaj Ka)


मकर राशिफल आज का 22 जून 2025 संकेत कर रहा है कि दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण से नाखुश रहेंगे। किसी की भी निंदा न करें। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।

उपायः शिव जी के मंदिर में भगवान का जलाभिषेक करें।

शुभ अंकः 10,11

शुभ रंगः आसमानी


कुंभ राशिफल आज का (Kumbh Rashifal Aaj Ka)


कुंभ राशिफल आज का 22 जून 2025 के अनुसार रविवार को समय पर काम होने से राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव से लाभ होगा। निवेश में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग होगा। मित्रों के साथ देव दर्शन होंगे। आज खर्च अधिक होने की उम्मीद है।

उपायः तुलसी कृत रुद्राष्टकं का पाठ करें।

शुभ अंकः 10, 11

शुभ रंग: आसमानी


मीन राशिफल आज का (Meen Rashifal Aaj Ka)


मीन राशि का राशिफल के अनुसार कारोबार में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधान होगा। मित्रों से  सहयोग मिलेगा। यात्रा संभव है।

उपायः ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

शुभ अंकः 9,12

शुभ रंगः पीला

Also Read
View All

अगली खबर