
Daily Horoscope Saturday: शनिवार को शनि देव का सकारात्मक प्रभाव किन राशियों के लोगों पर पड़ेगा, ये सवाल मन में है तो दैनिक राशिफल में जानिए किन राशियों को आर्थिक लाभ होगा और करियर में उन्नति होगी। पढ़ें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि 22 मार्च शनिवार के अनुसार मेष राशि वाले मन अनुरूप कार्य न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।
आज का राशिफल वृषभ राशि 22 मार्च शनिवार के अनुसार कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि 22 मार्च के अनुसार शनिवार के अनुसार आपके अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। निजी योजनाएं अधूरी रहेंगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 22 मार्च के अनुसार शनिवार को मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर शनिवार को मिल सकते हैं, वाहन सुख संभव है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 22 मार्च को आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। शनिवार को व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 22 मार्च को कन्या राशि वालों की वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि 22 मार्च के अनुसार तुला राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है। परमार्थ के कार्य में समय व्यतीत होगा।
ये भी पढ़ेंः
शनिवार राशिफल वृश्चिक राशि 22 मार्च 2025 के अनुसार पैतृक संपत्ति का निपटारा टलता नजर आएगा। आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं। खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार का विस्तार करने में लगे रहेंगे, लाभ होगा।
शनिवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 22 मार्च को धनु राशि वालों के जरूरी कार्य आज हो सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेनदेन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है, किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के लिए मन व्याकुल होगा।
ये भी पढ़ेंः
शनिवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 22 मार्च को अभी नहीं तो कभी नहीं की स्थिति रहेगी, आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
कुंभ राशिफल 22 मार्च के अनुसार शनिवार को सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रूकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़कर परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशिफल 22 मार्च के अनुसार शनिवार के दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त करने वाली रहेगी। कोई रोचक जानकारी शनिवार को मिल सकती हैं। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है. सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा टालें।