
Today Tarot Rashifal 22 March 2025
Today Tarot Rashifal : टैरो कार्ड्स की गणना और शनि देव की कृपा से आज का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष शुभ रहेगा। व्यापार में उन्नति, आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं, कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए आज का टैरो राशिफल और अपनी राशि के लिए जरूरी उपाय। (Aaj ka Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के जातकों को आज अपनी वित्तीय स्थिति पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें, क्योंकि आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। भोजन में अनियमितता से बचें और संतुलित आहार का पालन करें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद रहेगा।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को आज धन संचय में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलने से समस्याओं का हल निकलने की संभावना है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों आज जल्दबाजी में कोई काम न करें। वरना आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग आज किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। शनि मंत्र (ॐ शनि शनिस्चराये नमः) का जप करें।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को इस समय अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन उनके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और व्यापार में सुधार होगा। शनि देव को काला तिल और तेल का दान करें। जीवनसाथी का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज कई धनार्जन के अवसर मिलने वाले हैं। शनि देव के साथ हनुमान जी की पूजा करें आर्थिक मामलों में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज लव रिलेशन के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा, खासकर यदि वे विदेशी व्यापार से जुड़े हैं या विदेशी स्रोतों से कार्य कर रहे हैं। शनिवार की शाम को शनि देव को सरसों का तेज चढ़ाना लाभकारी रहेगा। यह अवधि उनके लिए भाग्यशाली साबित हो सकती है और सफलता के नए अवसर लेकर आएगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप पर आज शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपको अपना अटका हुआ धन प्राप्त होगा।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन संबंधों के लिहाज से थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद होने की संभावना है, लेकिन संयम बनाए रखना जरूरी होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और बातचीत में मधुरता बनाए रखें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज कई प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। आज आप अपनी बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयों का हल निकालने में सफल हो जाएंगे।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा और उनके प्रयासों की सराहना होगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। शनि चालीसा का पाठ करें सफलता के साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोग आज किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।
Published on:
21 Mar 2025 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
