
Daily Horoscope Sunday: रविवार को आमदनी कैसी रहेगी, आर्थिक और स्वास्थ्य जीवन कैसा रहेगा। ऐसे ही सवाल मन में हैं तो पढ़ें आज का राशिफल 23 मार्च मेष से मीन तक (Aaj Ka Rashifal 23 March 2025)
आज का राशिफल मेष राशि 23 मार्च के अनुसार रविवार को आप की कार्य योजना का विस्तार संभव है। रविवार के दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक शत्रु परास्त होंगे। नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल वृषभ राशि 23 मार्च के अनुसार रविवार को आपके प्रयासों से आपका यश बढ़ेगा। मित्र मिलन के योग बनेंगे, शत्रु परास्त होंगे। घर-में शांति बनाए रखें। व्यवहार में नम्रता बनाए रखें।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार के अनुसार 23 मार्च को मिथुन राशि वालों को आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी। आज धनलाभ के योग बन रहे हैं। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि रविवार के अनुसार 23 मार्च को कर्क राशि वालों को आपकी लापरवाही से रोग और कष्ट का भय बना रहेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की आशंका है। पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं। आज गरीबों को फल दान दें।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल सिंह राशि 23 मार्च के अनुसार रविवार को आपके कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे। आज धैर्य ही काम आएगा। आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। उधार लेनदेन से आज बच कर रहें।
दैनिक राशिफल कन्या राशि 23 मार्च के अनुसार रविवार को कन्या राशि वालों की सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन संभव है।
ये भी पढ़ेंः
रविवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 23 मार्च को शुक्र उदय से समाज में तुला राशि वालों का मान और यश में वृद्धि के योग बन रहे हैं। रविवार को शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। संतों का आशीर्वाद मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः
रविवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 23 मार्च को वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अनुकूल होने से काम सिद्ध होंगे। व्यावसायिक लाभ के योग बन रहे हैं। निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा। पुराने रोग उभरने की संभावना है, सतर्क रहें।
रविवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 23 मार्च को धनु राशि वाले अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। निर्माण कार्य में बाधा के योग बनते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं।
ये भी पढ़ेंः
आज का मकर राशिफल 23 मार्च के अनुसार रविवार को मकर राशि वालों को दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें। व्यावसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनेंगे। निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है। आप कमजोर दिल के हैं।
आज का कुंभ राशिफल 23 मार्च के अनुसार रविवार को कुंभ राशि वालों के लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। धनलाभ के योग हैं। आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवहार कुशल बनने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ेंः
आज का मीन राशिफल रविवार के अनुसार 23 मार्च को निजी खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा। निराशा का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें। कष्टों मुक्ति मिलेगी।