
Taurus Weekly Horoscope 23 To 29 March 2025: वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च 2025
Vrishabh Saptahik Rashifal: वृषभ साप्ताहिक राशिफल का संकेत है कि रविवार से शनिवार के सप्ताह में भाग्य वृषभ राशि वालों के साथ है। खास बात है कि 23 मार्च को शुक्र उदय से आपकी लाइफ में बड़ा परिवर्तन होगा, सुख समृद्धि का आगमन होगा। आइये जानते हैं क्या होगा लकी नंबर और लकी कलर
करियर और आर्थिक जीवन (Taurus Weekly Career Horoscope): वृषभ साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2025 के अनुसार नए सप्ताह में वृषभ राशि के जातक दिल की बजाय दिमाग से ज्यादा काम लेंगे। किसी भी काम को करते समय आप उससे होने वाले हानि-लाभ पर ज्यादा फोकस करेंगे। तय लक्ष्य को आसानी से पा लेंगे।
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको करियर-कारोबार में विश्वसनीय लोगों का सहयोग और समर्थन मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
सप्ताह के पहले भाग में संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपको न सिर्फ बाहर बल्कि घर-परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। नया घर खरीदने की भी सोच सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पहले भाग के मुकाबले आखिरी भाग ज्यादा ही शुभ रहने वला है। खास बात है कि शुक्र उदय का आपको बड़ा लाभ मिलेगा। शुक्र उदय के बाद कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके और अनुकूल होगा। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। इस दौरान आप अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम कर सकते हैं।
यदि आप विदेश में करियर और कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो सप्ताह के अंत तक आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों को विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। भविष्य की कुछ योजनाएं लंबित रह सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः
वृषभ राशि साप्ताहिक फैमिली लाइफ (Taurus Weekly Love Horoscope): वृषभ साप्ताहिक राशिफल रविवार से शनिवार के अनुसार मार्च के आखिरी सप्ताह में समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। घर में खुशियां रहेंगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी, जीवन साथी के साथ आनंद से समय बीतेगा।
सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेकिन पारिवारिक मामलों को दूसरों से न बताएं। हालांकि 23 मार्च को शुक्र उदय के बाद लव लाइफ और रोमांटिक हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः
वृषभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफलः वृषभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार वक्री बुध संक्रामक रोग का शिकार बना सकता है, खरास हो सकती है। घटनों और शरीर में दर्द हो सकता है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। रविवार को मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें, इस सप्ताह लाभ होगा।
वृषभ राशि वालों के लिए नए सप्ताह में लकी नंबर 2,7 और लकी कलर सफेद है। इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल दिशा दक्षिण और पश्चिम रहेगी। जबकि आपको इस सप्ताह मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
संबंधित विषय:
Updated on:
25 Mar 2025, 11:08 AM IST
Published on:
22 Mar 2025, 4:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष




