
Kal Ka Rashifal 23 May 2026: 23 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। शनि देव के प्रभाव से लोग अपने कार्यों और जिम्मेदारियों को लेकर अधिक गंभीर नजर आएंगे। कुछ राशियों को करियर, धन और मान-सम्मान के मामलों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को धैर्य और समझदारी के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर रुके हुए कार्यों में भी गति आ सकती है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन।
विभिन्न क्षेत्रों में रुचि के अनुसार परिश्रम और एकाग्रता बढ़ेगी। शैक्षिक और कला के क्षेत्र में इसका स्पष्ट और सकारात्मक प्रभाव महसूस कर सकते हैं। कम मेहनत में अधिक लाभ की स्थिति बनने की संभावना है।
शुभ रंग: ग्रीन | शुभ अंक: 5
दूसरों पर निर्भरता कम होगी। नए विचार और कार्यक्रम शुरू करने का सही समय है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर किसी खास उद्देश्य को पाने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में आपकी बात को महत्व मिलेगा।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट | शुभ अंक: 7
उत्साह और जोश महसूस करेंगे। खेल और प्रतिस्पर्धा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। भाग्य का समर्थन भी मिलेगा। शेयर बाजार में लाभान्वित होने की संभावना है। सावधानी भी रखनी होगी। योजना को पूरा होने से पहले प्रकट करने से बचें।
शुभ रंग: कॉफी कलर | शुभ अंक: 7
कमजोर स्वास्थ्य में अधिक परिश्रम करने से बचना होगा। कार्य का दबाव महसूस करेंगे। रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं। भावनात्मक संबंधों में अधिकारों को लेकर तनातनी हो सकती है। शब्दों में कटुता से बचें।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 9
आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आंशिक सफलता भी मिलेगी। आज बनी योजनाओं के लंबे समय तक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, इसलिए आर्थिक निर्णय भी सोच-समझकर लेने होंगे।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 9
परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिणाम की गति धीमी रहने से मन थोड़ा भारी रह सकता है। खर्चों में कटौती करना मुश्किल रहेगा। आर्थिक रूप से मित्रों पर निर्भरता रह सकती है। प्रेम संबंधों में मुलाकात उत्साहवर्धक रहेगी।
शुभ रंग: ग्रीन | शुभ अंक: 3
एक से अधिक प्रकार से लाभान्वित होने की संभावना बन रही है। भावनात्मक संबंधों में एक बेहतरीन मुलाकात से पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। प्रयास करने होंगे। संतान पक्ष के प्रति उदारता बढ़ेगी।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 2
उम्मीद से बेहतर परिणाम वाला दिन रह सकता है। परिश्रम और सूझबूझ से बिगड़ी बात भी बनाने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में प्रभाव में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: रेड | शुभ अंक: 6
सहज और अनुकूल दिन है। महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। सामाजिक रूप से प्रतिष्ठा और अधिकार मिलने की संभावना रहेगी। पुराने विवाद आपके पक्ष में हल होने से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
शुभ रंग: यलो | शुभ अंक: 3
कार्यस्थल पर साथियों के व्यवहार से तनाव में रह सकते हैं। संतान पक्ष के करियर को लेकर योजनाएं नए सिरे से बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 7
आक्रामक किंतु संतुलित तरीके से कार्य संपन्न होंगे। साझेदारों और सहकर्मियों से बेहतरीन तालमेल रहने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक तीव्रता महसूस करने का दिन हो सकता है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 9
कार्यस्थल पर तनाव महसूस करेंगे। सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा। कानूनी समस्याओं में अपना पक्ष मजबूती से रखना होगा। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता रखना संबंधों को तनाव से बचाएगा।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 5