राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 Feb 2026: होलाष्टक शुरू और ग्रहों की टेढ़ी चाल, आज के राशिफल में आपकी राशि के लिए क्या लिखा है?

Aaj Ka Rashifal 24 February 2026 : 24 फरवरी 2026 से होलाष्टक की शुरुआत हो रही है। जानिए आज का राशिफल, ग्रहों की चाल, शुभ-अशुभ योग और आपकी राशि पर पड़ने वाले प्रभाव।

3 min read
Feb 23, 2026
Aaj Ka Rashifal 24 February 2026 : राशिफल 24 फरवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika)

Aaj Ka Rashifal 24 February 2026: राशिफल 24 फरवरी 2026 : आज 24 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय नजरिए से बहुत भारी और महत्वपूर्ण होने वाला है। एक तरफ जहां खुशियों के त्योहार होली से पहले होलाष्टक की शुरुआत हो रही है, वहीं दूसरी ओर आसमान में त्रिपुष्कर, सर्वार्थसिद्धि और ज्वालामुखी जैसे परस्पर विरोधी योगों की लुका-छिपी चलेगी। आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छे और बुरे अनुभव लेकर आ रहा है। एस्ट्रोलॉजर मुकेश भारद्वाज से जानिए होलाष्टक का दिन किन राशियों के लिए शुभ है और किन के लिए अशुभ।

ये भी पढ़ें

Hindu Nav Varsh 2026: ‘रौद्र’ संवत्सर में दिखेंगे बड़े बदलाव, क्या आपकी राशि पर होगा इसका गहरा असर?

मेष राशि: (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

प्रबंधन में भावनात्मक बुद्धिमत्ता( इमोशनल इंटेलिजेंस) का उपयोग विशेष दर्जे की सफलता दे सकता है। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगे। बड़े आश्वासन देने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में रिक्तता महसूस करेंगे।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 5

वृषभ राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

विचारशीलता बढ़ी हुई होगी। विशिष्ट कार्य पूरी होने की संभावना है पर कार्यों को करने के लिए किसी साथ की आवश्यकता महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। खर्चो को नियंत्रित रखना मुश्किल रहेगा।
शुभ रंग : पर्पल
लकी नंबर : 9

मिथुन राशि: (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

बदलते आर्थिक समीकरणों का का सही उपयोग करना होगा। पुराने अनुभव काम आएंगे। परिवार में दूसरों के तनाव को कम करने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। नई टीम बनाने में सफल रहे तो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर पाएंगे।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 8

कर्क राशि: (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

उदारता और विनम्रता से अपने आसपास के लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग विशेष सफलता पा सकते हैं। परिवार में छोटे तनाव बडा आकार ले सकते हैं। नकारात्मक लोगों से दूरी बनानी होगी।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 1

सिंह राशि: (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

तेज गति से लिए गए आर्थिक फैसलों से नियमित आय के अलावा भी अतिरिक्त धन लाभ की संभावना रहेगी। इंटरव्यू में सफलता और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में विश्वास गहरा होगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 7

कन्या राशि: (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

व्यवस्था में बदलाव दिखाई देंगे। उच्च अधिकारियों से विरोध लेना कार्यस्थल पर माहौल को तनावपूर्ण बन सकता है। भाई बहनों का बर्ताव निराशाजनक रहेगा। पुराने परिश्रम से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाइट
लकी नंबर : 4

तुला राशि: (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

बड़े आर्थिक फैसलों को टालना सही रहेगा। लोन लेने से बचना होगा। पेरेंट्स के सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मनोरंजन और धार्मिक यात्राओं के जरिए मन को निराशा से बाहर निकालने का प्रयास करेंगे।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 9

वृश्चिक राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

नए व्यावसायिक गठबंधन लाभकारी रहेंगे। योजनाओं में विविधता लानी होगी। केवल एक कार्य के भरोसे बैठना उचित नहीं रहेगा। संगीत और कला के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नए अनुबंध मिल सकते हैं।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर :3

धनु राशि: (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

महत्वपूर्ण योजनाओं को गुप्त रखना होगा। मित्रों के रूप में छिपे विरोधियों को समय पर पहचानने की आवश्यकता है। भावनात्मक या आर्थिक चोट लगने की संभावना निकट भविष्य बन रही है। जीवनसाथी की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

अनुशासित रहे तो नया ज्ञान सीखने के योग बन रहे हैं। बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। संतान पक्ष की शिक्षा को लेकर थोड़ी चिंताएं रह सकती हैं। उनके साथ मित्रवत व्यवहार संबंधों में मिठास वापस ला सकता है।
शुभ रंग : ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

प्रेम में संबंधों को नई परिभाषा देने का सही समय है। पूरी दूरी या पूरा जुड़ाव में से एक निर्णय पर जाना पड़ सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर बचत खर्च करने की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड कर मन को शांति मिलेगी।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाइट
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

सार्वजनिक रूप से पिछले कार्यों की प्रशंसा होगी। नई जिम्मेदारियां कम आर्थिक लाभ में स्वीकार करनी पड़ सकती हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी। ईर्ष्यालु लोगों से दूरी बनाना भविष्य की समस्याओं से बचाएगा।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 6

ये भी पढ़ें

Rashifal 23 February: 23 फरवरी राशिफल: कुंभ में मंगल का प्रवेश, इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

Also Read
View All

अगली खबर