22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 23 February: 23 फरवरी राशिफल: कुंभ में मंगल का प्रवेश, इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal 23 February 2026 : आज का राशिफल 23 फरवरी 2026 पढ़ें। जानिए मंगल का कुंभ राशि में गोचर, गोरुपिणी छठ का प्रभाव और सभी 12 राशियों का करियर, धन व प्रेम जीवन का भविष्यफल।

4 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Anish Vyas

Feb 22, 2026

Rashifal 23 February 2026

Rashifal 23 February 2026 : 23 फरवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 February 2026 : 23 फरवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। आज ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं और साथ ही गोरुपिणी छठ का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। ऐसे में आज का दिन करियर, व्यापार, प्रेम जीवन और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह राशिफल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत भविष्यफल।

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उनकी कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा,जिसमें आपको बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह मिलने आ सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishbh Rashi)

आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाओं के लटकने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं,जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने शरीर से आलस्य को दूर भगाना होगा,नहीं तो आप कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी,लेकिन आपको कोई नुकसान उठाने से बचना होगा नहीं तो इसका आपको लाभ नहीं मिलेगा।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे,लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं। आप अपने कौशल से कोई बड़ा काम करके सफलता पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन आप उसे धैर्य बनाकर करें तो वह उसे समय से पूरा करने में आप सफल रहेंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। व्यापारिक मामलों में आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिलेगा। आप अपने आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको नए व्यवसाय की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा,इसलिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट डगमगा सकता हैं,इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी। पिताजी आपकी प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा,जिसके कारण परिवार के सदस्य नाखुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है। आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। यदि आपको कुछ कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों ने घेरे हुआ था,तो उनसे भी काफी हद तक आपको निजात मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपको व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अपने आप को बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिसमें वह कामयाब अवश्य होंगे। कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। यदि आपके परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई कलह चल रही है,तो उसे माफी मांग कर सुलझाना होगा।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है। नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो वह कुछ समय और बनी रहेगी,उसके बाद ही आपको उनसे सफलता मिलेगी,लेकिन आपको आज किसी पेट संबंधित समस्या होने के कारण परेशानी होगी,इसलिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा व लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कार्यक्षेत्र में आप अपने रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से भी अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे, जिसको कारण वह आपके किसी काम में आपकी मदद नहीं करेंगे। परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में आप कामयाब रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति की यदि आपको चिंता थी,तो वह पहले से बेहतर होगी जिसके कारण आप अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है,इसलिए आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है,इसलिए वह प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकते हैं। छोटे व्यापारी आज कुछ परेशान नजर आएंगे।