राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 January: माघ मास का खास शनिवार, मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए धन लाभ के प्रबल योग

Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: आज का दिन माघ मास का 21वां दिन और शनि देव की कृपा बरसेगी। आज दिन सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। मेष, वृषभ, कर्क सहित कई राशि के लोगों के लिए आज का सुभता लेकर आ रहा है।

5 min read
Jan 23, 2026
Aaj Ka Rashifal 24 January : राशिफल 24 जनवरी 2026

Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: आज का दिन माघ मास का 21वां दिन और शनि देव की कृपा बरसेगी। आज दिन सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। मेष, वृषभ, कर्क सहित कई राशि के लोगों के लिए आज का सुभता लेकर आ रहा है। शनिवार होने के कारण शनि देव की विशेष कृपा का संयोग बन रहा है। आज सूर्य देव मकर राशि में और चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे कई राशियों के जीवन में शुभता, धन लाभ और नए अवसरों के संकेत मिल रहे हैं। आज के राशिफल में मेष, वृषभ, कर्क सहित कई राशियों के लिए सकारात्मक योग बन रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल। (today horoscope in hindi)

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल 24 जनवरी 2026: शनि देव की कृपा से मेष, वृषभ, मिथुन सहित इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ और गुडलक

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। आप किसी के कहने में आकर किसी भी वजह के काम में ना पड़ें। आप अपने आवश्यक कामों को कल पर न टालें और आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे होंगे। धन को लेकर कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आप संतान का किसी नए कोर्स मे दाखिला करा सकते हैं।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi

आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपको कोई परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपने पिताजी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने खर्चो को थोड़ा कंट्रोल करने की आवश्यकता है। परिवार में कोई सदस्य यदि आपसे कोई सलाह मांगे, तो आपको उनकी बातों पर ध्यान देना होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आपको बेवजह के भागदौड़ लगी रहेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आप अपने घर लिए कुछ घरेलू चीजों के खरीदारी कर सकते हैं। राजनीति की ओर कदम थोड़ा सोच समझकर भी बढ़ाएं।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

Aaj ka Kark Rashifal

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको कोई हानि होने की संभावना है, इसलिए आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं। आपको अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, जो विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर पढ़ाई-लिखाई करना चाहते हैं, उनकी परीक्षा पूरी हो सकती है। आप किसी नए घर और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामलों में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं और आपका धन यदि डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपकी किसी बात को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सिंगल लोग यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो वह तुरंत का इजहार कर सकते हैं, उनमे बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको घर परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है, जो आपकी टेशनों को बढ़ाएगा और लड़ाई-झगड़े भी बढ़ेंगे। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके रिश्ते में एक नयापन आएगा। जीवनसाथी से आपकी खूब पटेगी।

तुला आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में कमजोर रहेगा। उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी नए घर का काम शुरू कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने की संभावना है। वाहन की खराबी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको भाई और बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर भी कोई बंटवारा हो सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से राय लेनी होगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा, तो आप कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में आप अपने आंख और कान खुले रखें और किसी से बेवजह वाद विवाद में ना पड़ें। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयां लेकर आएगा। आपको कामों में विघ्न आते रहेंगे। आपका बॉस से भी आपकी कहासुनी हो सकती है, जिससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। संतान अच्छा करने की पूरी कोशिश करेगी। आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई प्रिय वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या आ रही है, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों की किसी बात पर वाद-विवाद होने की संभावना है।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज के दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी विरोधी के बातों में ना आएं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा सोच समझकर निवेश करने की आवश्यकता है। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, उस पर आप खरे उतरेंगे। व्यापार में भी आपको कुछ उतार-चढ़ाव तो लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आप लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य मामलों में कमजोर रहने वाला है। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको मात देने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। व्यापार में आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Panchang 24 January 2026: आज का राहुकाल और चौघड़िया: शुभ कार्य के लिए कौन सा समय श्रेष्ठ?

Also Read
View All

अगली खबर