राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026 : नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की कृपा से किन राशियों को मिलेगा ‘बंपर’ धन लाभ?, राशिफल 24 मार्च 2026

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: 24 मार्च 2026 का राशिफल: चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के शुभ संयोग से किन राशियों को मिलेगा धन लाभ और उन्नति? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल।

5 min read
Mar 23, 2026
Aaj Ka Rashifal 24 March 2026 : हिन्दू नववर्ष और नवरात्रि का महायोग: 24 मार्च को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आप भी हैं शामिल? (फोटो सोर्स: Patrika)

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026 : किरणों की नई आभा और चैत्र नवरात्रि के पवित्र उल्लास के साथ हिन्दू नववर्ष 2083 का आगाज हो चुका है। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की कृपा और 24 मार्च 2026 का यह दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और ग्रहों के अद्भुत मेल से भरा है। नवरात्रि के इन पावन दिनों में मां दुर्गा की कृपा और नव संवत्सर का प्रभाव हमारे जीवन में नई स्थिरता और आर्थिक मजबूती लेकर आ रहा है। यह राशिफल आपको बताएगा कि कैसे आप धैर्य, अनुशासन और स्पष्टता के साथ करियर, प्रेम और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सफलता के द्वार खोल सकते हैं। आइए जानते हैं भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास इस नए साल और नवरात्रि के शुभ प्रभाव से आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं।

ये भी पढ़ें

Chandra Rashi Parivartan: आज से शुरू होंगे अच्छे दिन: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन जातकों की लगेगी लॉटरी

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आज आपको अपनी मां से किया हुआ कोई वादा पूरा करना होगा। काफी समय बाद आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप अपने मन की बात कह सकते है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो आज आपको आपका धन मिल सकता है।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए उलझन वाला रहेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका काम आसानी से पूरा होगा। परिजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलता रहेगा। आप अपने किसी काम में अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं और उनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। सेहत के मामले में दिन आपके लिए कुछ उतार चढाव भरा रहेगा। आप कुछ मौसमी बीमारियों से भी प्रभावित हो सकते हैं प्रभावित हो सकते हैं। आप अपने घर में भजन, कीर्तन और पूजा आदि का आयोजन कर सकते हैं।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज जीवनसाथी के सहयोग से पूरा होगा। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। आप सामाजिक कार्यक्रमों में पूरी रुचि लेंगे जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कोई पुरस्कार मिलने से आप प्रसन्न होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे। परिजनों के सहयोग से आप किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे। जो लोग शेयर बाजार या सट्टेबाजी में पैसा लगाते हैं उन्हें भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है।

कर्क राशि राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज कर्क राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे आपकी यह चाहत आज पूरी होगी। आपका कोई कानूनी काम किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से पूरा होगा। आज आप अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप समय पर कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। माता से आपको आज आशीर्वाद और लाभ मिलेगा।

राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपका कोई काम साझेदारों की मदद से पूरा होगा। जो लोग कोई काम साझेदारी में शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी पर भी बहुत सोच समझकर भरोसा करना चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है। वैसे आज आप आपको किसी डील में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आज आप अपने परिवार को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। चाचा ताऊ की ओर से आपको आज सहयोग और लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें नहीं तो परेशानी होगी।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकती है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने काम के लिए तारीफ मिल सकती है। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपकी आमदनी में आज वृद्धि होगी। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयासरत हैं उनको आज किसी मित्र की मदद मिलेगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी की भावना को समझना होगा।

राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनस में आपको आज अच्छी डील मिलेगी। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। परिवार में चल रही कोई उलझन आज सुलझ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ मिलकर रिश्ते को आगे ले जाने का प्लान कर सकते हैं। आपको आज रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।

वृश्चिक राशि राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों पर आज काम का अधिक दबाव रहेगा जिससे मानसिक परेशानी महसूस करेंगे। सितारे कहते हैं आज आपके ऊपर अचानक से कई काम आज सकता है जिससे आपको चिंता और परेशानी हो सकती है। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा किसी बात को लेकर आपके बीच कुछ मतभेद हो सकता है।

धनु राशि राशिफल (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में आज आप पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। भाइयों के साथ किसी गलतफहमी के कारण आपके रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर पाएंगे। बिजनस में आप अपने प्रतिस्पर्धी को आज मात देने में सफल होंगे। आपको आज किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप अपनी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को भी आज शुरू कर सकते हैं। पिता का आपको सहयोग प्राप्त होगा। आप आज धन का भी निवेश कर सकते हैं।

राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को कोई लाभकारी अवसर मिलेगा। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। यदि आज आपके किसी मित्र के साथ कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आज आपको यह बात अपने माता-पिता के सामने रखनी चाहिए इससे आपको बेहतर समाधान मिलेगा। खेल और रक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन आज उत्साहवर्धक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपका खुशनुमा बीतेगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे हैं। अधिक तले-भुने भोजन से बचें, अन्यथा पेट दर्द आदि जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है। बिजनस करने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अनावश्यक मुद्दे को लेकर आप तनावग्रस्त रहेंगे, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज कई चिंताओं से मुक्ति मिेलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। अगर आप कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह भी आज पूरा हो सकता है। यदि किसी बात को लेकर पारिवारिक रिश्तों में दरार आ गई थी तो आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। आप भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने पर भी विचार कर सकते हैं। आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचना होगा।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Ram Navami 2026 Date : रामनवमी कब है 26 या 27 मार्च? 90% लोग कर रहे हैं ये गलती! सही दिन जान लें

Also Read
View All

अगली खबर