राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 July 2026: शनिवार का दिन किसके लिए शुभ, किस राशि को रहना होगा सावधान?

Aaj Ka Rashifal-25 जुलाई का दिन सभी आपके के लिए एक जैसा नहीं रहेगा। जानिए 25 जुलाई का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Jul 25, 2026
Aaj Ka Rashifal 25 July 2026 Daily Horoscope Aries to Pisces prediction
Aaj Ka Rashifal 25 July 2026 - जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 25 July 2026- 25 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) आपके दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण संभावनाओं का संकेत दे रहा है। आज कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। यदि आप दिन की शुरुआत किसी महत्वपूर्ण निर्णय के साथ करने जा रहे हैं, तो पहले अपनी राशि का आज का राशिफल जरूर पढ़ लें।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि वालों को अधिक परिश्रम करने पर भी कम प्राप्ति वाला दिन हो सकता है। परोपकार में समय व्यतीत रहने की संभावना है। स्वास्थ्य का मुद्दा हावी रह सकता है।

शुभ रंग- मस्टर्ड
शुभ अंक- 4

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि वालों के लिए व्यावसायिक गतिविधियां तेज रहेगी। अपेक्षित लाभ के लिए उच्च संपर्कों का उपयोग करना होगा। प्रतिस्पर्धा में संघर्ष के बाद विजय मिल सकती है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 1

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि वालों को अदृश्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर शांति और सद्भाव से काम करना होगा। नए संबंधों पर भरोसा करने से बचे।

शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 7

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए शैक्षणिक कार्यों में गूढ़ अध्ययन की अपेक्षा प्रायोगिक विषयों पर अधिक सफलता मिलने का दिन है। व्यवसाय में आक्रामक तेवर का लाभ मिलेगा। यात्रा टालें।

शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि वालों के लिए वर्चस्व में वृद्धि होगी पुराने मामलों के सुलझने से राहत मिलेगी। धन लाभ भी हो सकता है। नए संपर्क बनेंगे। प्रेम संबंध ऑन में एक दूसरे की अपेक्षाओं का ख्याल रखना होगा।

शुभ रंग- मेजेंटा
शुभ अंक- 3

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि वालों के लिए पारिवारिक और मांगलिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। सार्वजनिक हित के कार्य प्रतिष्ठा दिलवाएंगे। आर्थिक जोखिम लेने से बचे।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 9

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि वालों को काल्पनिक चीजों की अपेक्षा वास्तविक मामलों से जुड़ना होगा। प्रतिभा का सही उपयोग अच्छी सफलता दिला सकता है। भ्रम की स्थिती से बचना होगा जीवनसाथी की राय पर भरोसा करें।

शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ अंक- 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों, और व्यवसाय मैं अच्छी सफलता मिल सकती है। जोड़-तोड़ से असंभव दिखने वाले कार्यों में भी कुछ परिणाम निकल सकते हैं। प्रेम संबंधों के प्रति अनुराग बढ़ेगा।

शुभ रंग-यलो
शुभ अंक- 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु नकारात्मक लोग अपने प्रभाव में लेने का प्रयास करेंगे भावनात्मक संबंधों से मदद मिलेगी हाथ का धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकता है स्वास्थ्य नरम रहेगा

शुभ रंग- सैफरन
शुभ अंक- 1

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि वालों के लिए मशीनरी और मेटल के व्यवसाय से लाभान्वित होंगे। गुरुजनों और उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। नए भावनात्मक संबंधों से जुड़ाव होने की संभावना है।

शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 6

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि वालों के लिए कार्य कुशलता का स्तर बढ़ना होगा। अपेक्षाओं का दबाव रहेगा नई नीति बनाने में व्यस्त रह सकते हैं। संतान से जुड़े मामले तनाव देंगे।

शुभ रंग- कोरल
शुभ अंक- 8

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि वालों के लिए भावनात्मक संबंधों में अपेक्षा पूरी होने का दिन हो सकता है। व्यवसाय में पूर्व में किए गए प्रयत्नों का लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3

Published on:
25 Jul 2026 05:00 am