Aaj Ka Rashifal 26 April 2026 : 26 अप्रैल 2026 का आज का राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, लकी नंबर और ग्रहों की स्थिति का प्रभाव। प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी।
Aaj Ka Rashifal 26 April 2026 : 26 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शाम 06:07 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा। इस दिन मघा नक्षत्र रात 08:27 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा। ग्रहों की स्थिति भी आज के दिन को खास बना रही है। सूर्य मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं। इन ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से आज का राशिफल और समझते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
सकारात्मक दिन है उत्साह और उमंग से भरे दिखाई देंगे। कार्यों की गति तेज रखने का प्रयास रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी पर अपेक्षाओं का दबाव बनाने से बचना होगा। शब्दों में विनम्रता बनाए रखना हित कर रहेगा।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 7
आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने का दिन है। प्रेम संबंधों में उम्मीद से अधिक मिलने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। स्नेह संबंधों से उलहाने मिल सकते हैं।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 9
अत्यधिक महत्वाकांक्षा या सौदेबाजी से बने बनाए कार्य में रुकावट आ सकती है। परिस्थितियों के अनुकूल व्यवहार करना होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी। पूर्व अनुमान से अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 1
वार्तालाप में सावधानी रखनी होगी। भविष्य की योजनाओं को प्रकट करने से बचे नई तकनीकी से जुड़ाव से उन्नति के नए द्वार खुलने की संभावना बन रही है। उदारता से किया खर्च आर्थिक संकट में डाल सकता है।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 2
योजना में थोड़े बदलाव से कार्यों की गति और आर्थिक लाभ बेहतर होने की संभावना है। भावनात्मक संबंधों में मनमुटाव दूर होंगे। नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के संकल्पों को बल मिलेगा।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 7
अपनी बात समझने में कठिनाई महसूस करेंगे। जल्दबाजी में गलती होने की संभावना बन रही है। भावनात्मक सम्बन्धों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य की समस्याओं को नजर अंदाज ना करे। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 8
नए अनुबन्ध प्राप्त हो सकते है। भावनात्मक सम्बन्धों से आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर कूटनीतिक जीत होगी। पुराने संपर्कों से आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी।
शुभ रंग : ब्राइट व्हाइट
लकी नंबर : 2
शब्दों में आक्रामकता का स्तर कम करना होगा। निति के अभाव में पारिवारिक समस्याएं ज्यादा तनाव दे सकती है। विलासिता एवं पर्यटन पर धन खर्च बढ़ेगा। प्रसन्नता भी मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग : कलर महरून
लकी नंबर : 9
व्यवसायिक वार्ता सफल रहेंगी। आकस्मिक खर्चे बजट बिगाड़ सकते है। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात बौद्धिक कार्यों के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगी। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंताएं रह सकती है।
शुभ रंग : गोल्डन ग्रीन
लकी नंबर : 6
मुख्य कार्यों को विरोधियों की नजर से बचाकर रखना होगा। होटल मनोरंजन और पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्यों को नई दिशा देनी होगी। बढे हुए खर्चों के कारण थोड़ी आर्थिक परेशानी रह सकती है।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 3
बुद्धिमत्ता और उत्साह के साथ भाग्य का सुखद योगदान मिलने से वर्तमान स्थितियों में गुणात्मक सुधार की सम्भावना बन रही है। शीघ्रता से निर्णय ले कर बेहतर समय का लाभ उठाना होगा।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 9
विरोधियों पर स्पष्ट बढ़त मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों मेँ साथी से वार्ता में मन मुताबिक फैसले करवाने में सफ़ल रहेगें। स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी रखनी होगी। यात्रा में सावधानी रखें।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 4