25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026 : साप्ताहिक राशिफल : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का भविष्यफल

Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026 : 26 अप्रैल से 2 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को लेकर अहम संकेत देता है। कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है, जबकि कुछ को सफलता और लाभ के अवसर मिलेंगे।

4 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Anish Vyas

Apr 25, 2026

Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026

Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026 : 26 अप्रैल से 2 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026 : 26 अप्रैल से 2 मई 2026 का यह साप्ताहिक राशिफल आपके करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और आर्थिक स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। इस सप्ताह कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी, जबकि कुछ के लिए सफलता और लाभ के नए अवसर बनेंगे। पंडित अनीष व्यास से जानिए तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का पूरा साप्ताहिक भविष्यफल और बनाएं अपने सप्ताह की बेहतर योजना।

तुला साप्ताहिक राशिफल | Tula Rashi Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026

इस सप्ताह तुला राशि वालों को बेहद संभलकर रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, वरना आपको फटकार सुननी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके जाने-अनजाने शत्रु सक्रिय रहेंगे। इनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर अपने काम से काम रखें, किसी से भी हद से ज्यादा व्यवहार न करें वरना आपको मान-सम्मान की हानि उठानी पड़ सकती है।

इस सप्ताह आपको किसी बिजनेस या योजना में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। अगर कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो इस सप्ताह अधिक भागदौड़ रहने वाली है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। अधिक काम की वजह से थकान रह सकती है।

प्रेम संबंधों में लव पार्टनर मुश्किल समय में साये की तरह साथ रहेगा और बड़ा सहारा बनेगा। जीवनसाथी के साथ संतुलन बना रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल | Vrishchik Rashi Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह सेहतऔर संबंधों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। घर हो या कार्यक्षेत्र आपको अपने चंचल मन पर नियंत्रण रखना होगा और गुस्सा करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपका स्वभाव कुछ उग्र हो सकता है। वहीं किन्हीं बातों को लेकर आपके मन में अहंकार की भावना पैदा हो सकती है। इस दौरान वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।

सप्ताह के अंत में घरेलू या वैवाहिक जीवन से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का सबब बन सकती है। परिवार में बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान निकालने का यत्न करें। कारोबार के लिहाज यह सप्ताह अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।

प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ आगे बढ़ें, वरना मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल | Dhanu Rashi Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026

इस सप्ताह धनु राशि वालों की भागदौड़ अधिक रहने वाली है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में काम का अधिक दबाव रहेगा। आपको योजनाबद्ध तरीके से अपना कार्यों को निपटाना होगा। इस दौरान आपको करीबी दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, वे आपकी कठिनाइयों को कम करने में मददगार बनेंगे। विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों को अप्रत्याशित लाभ मिलने के आसार हैं। कारोबार में मनचाही प्रगति होती दिखेगी।

सप्ताह के अंत में आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी किसी महंगी चीज पर आप खर्च कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उसके सामने अपने दिल की बात रख सकते हैं।

प्रेम संबंधों के लिहाज से सप्ताह अनुकूल है। वैवाहिक जीवन अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

मकर साप्ताहिक राशिफल | Makar Rashi Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में सेहत से जुड़ी परेशानी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान का खास ख्याल रखना होगा।

सप्ताह के बीच में आपका स्वभाव प्रतिकूल हो सकता है। गुस्सा कर सकते हैं। इस वजह से परिवार में संबंधों में खटास आ सकती है। इस दौरान पारिवारिक मामलों में सिर्फ अपनी ही न कहते रहें, दूसरों की भी बात सुनें तभी विवादों का समाधान हो पाएगा। वरना बात बिगड़ सकती है। इस अवधि में व्यापार में थोड़े उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

सप्ताह के अंत में किसी काम को पूरा होने में अधिक समय लगने से मन कुछ खिन्न रहेगा। इस दौरान निराशा या नकारात्मक भाव मन में आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल | Kumbh Rashi Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026

इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा। किसी की बातों में आकर या भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला न लें। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं जिस वजह से आपकी चिंता बढ़ेगी।

इस सप्ताह आपके सबसे अच्छे दोस्त भी चाहकर भी आपकी मदद करने में सक्षम नहीं होंगे। इस अवधि में किसी खास काम में सफलता हासिल करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान बच्चों से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है।

प्रेम प्रसंगों में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें, वरना आपके रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है। किसी गलतफहमी पर विवाद न करें बल्कि बातचीत के जरिए उसे दूर करने की कोशिश करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल | Meen Rashi Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी खास काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे पूरे परिवार में उत्साह बना रहेगा। आपके पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा धन लाभ होने के आसार हैं।

आपको करियर और व्यवसाय में मनचाही प्रगति देखने को मिल सकती है। आपको इस अवधि में परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को आय का अतिरिक्त स्रोत मिलने की संभावना है।

सप्ताह के अंत में आलस्य से बचें। साथ ही कार्यों को टालें नहीं वरना हाथ आए मौके फिसल जाएंगे। इस दौरान कार्यों में आपको तेजी नहीं दिखेगी लेकिन धन लाभ की स्थिति आपके लिए बनी रहेगी।

सप्ताह के अंत में परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रिय के शुभ या मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। पुराने करीबियों से मुलाकात होने से मन खुश होगा।