Aaj Ka Rashifal : 27 दिसंबर का दिन शनि देव की कृपा से कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। आज के दैनिक राशिफल में जानिए मेष से लेकर कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन क्या लेकर आया है। (Daily Horoscope Friday)
Aaj Ka Rashifal 27 December : शनि देव का दिन शनिवार 27 दिसंबर 2025 मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, और मीन ररषि वालों के लिए सौभाग्य लिए हुए आ रहा है। आज पौष मास का 22वां दिन है। आज के दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल।
विरोधियों के सचेत होने से पहले कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर बन रहे नए समीकरणों से ताल मेल बैठाने की आवश्यकता रहेगी। नए वाहन या घर की खरीद पर विचार विमर्श होगा।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 9
भावनात्मक संबंध सुखद अनुभूति से गुजरेंगे। शब्दों में विनम्रता और व्यवहार की कुशलता से सार्वजनिक जीवन के साथ व्यावसायिक गतिविधियों में भी उच्च दर्जे की सफलता हासिल कर पाएंगे। समय का समर्थन भी मिलेगा।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 3
कार्य और व्यवहार में स्थिरता दिखानी होगी। विरोधी परेशान करना चाहेंगे। परिवार में किसी खास मुद्दे पर आलोचना का शिकार हो सकते हैं। अधिकारों को लेकर होने वाली वार्ता को समय पक्ष में आने तक टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 9
बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। उनसे जुड़ी वर्तमान योजनाओं में परिवर्तन पर विचार विमर्श होगा। अपेक्षाकृत अधिक धन खर्च के योग बन रहे हैं। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 1
कम अवधि की योजनाएं जल्दी सफल हो सकती हैं। मांगलिक कार्यों की भव्यता के लिए ऋण लेने पड़ सकते हैं। पशुपालन या कृषि से जुड़े लोगों को अपने कार्यो से जुडी शुभ सूचनाएं मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 2
राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आएगी। अधिकारी वर्ग से निकटता बढ़ेगी। भाग्य का समर्थन मिलने से सभी का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। मुलाक़ातें प्रभावशाली रहेंगीं। न्यायालय में अपना पक्ष सावधानी से रखें।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट कलर
लकी नंबर : 7
कार्यों के पूर्ण होने तक निश्चिन्त ना हो दूसरों पर निर्भरता परेशानी में डाल सकती है। अचानक किसी खास योजना में बढ़े हुए खर्चों की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। परिवारिक मेलजोल के अवसर मिलेंगें।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 8
जीवन में कुछ नया करने को मिलेगा। वांछित लोगों से मुलाकात प्रसन्नता देगी। पुरानी यादें ताजा करने के अवसर मिलेंगें। परिवार के साथ सहज ही मिल रहे ज्ञान,आध्यात्म, और प्रेम साझा करने के अवसरों का लाभ उठाएं।
शुभ रंग : ऑफ व्हाईट
लकी नंबर : 4