Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: शारदीय नवरात्रि के शुभ दिन मेष को भाग्य का साथ और कार्य सिद्धि मिलेगी, कर्क को स्वास्थ्य लाभ व संपत्ति मामलों में सफलता, सिंह को आर्थिक उन्नति और व्यापार विस्तार। जानें मेष से मीन तक का आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 27 September 2025 : शारदीय नवरात्रि के पवित्र दिनों में, शनिवार, 27 सितंबर 2025 को ग्रहों की बदलती चाल मेष से मीन तक सभी राशियों के जीवन को प्रभावित कर रही है। आज का दिन मेष के लिए भाग्य का साथ और कार्य सिद्धि लेकर आया है, तो वहीं कर्क के लिए स्वास्थ्य में सुधार और रुके जमीन-जायदाद के कार्यों के पूरा होने का संकेत दे रहा है। सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और व्यापार विस्तार होगा, जबकि मकर और कुंभ को कार्यक्षेत्र में परिजनों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जहाँ वृषभ अपने मधुर व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे, वहीं धनु को किसी संत या महापुरुष का सान्निध्य प्राप्त होगा।
दूसरी ओर, मिथुन को घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखने और वृश्चिक को बिना सोचे-समझे कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। तुला की सकारात्मक सोच और मीन का आलस त्याग उन्हें उनके उद्देश्यों की ओर तेज़ी से आगे बढ़ाएगा। देखिए, 27 सितंबर का यह विशेष राशिफल पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास से ।
भाग्य का साथ मिलेगा और आपके कार्य सिद्ध होंगे। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। दोस्तों का साथ आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, केसरिया
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आप अपने व्यवहार से सभी को अपना बना लेंगे। पिता से संबंध मधुर होंगे और पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। अध्ययन के क्षेत्र में उन्नति होगी।
शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।
दूसरों के निजी विवादों से दूर रहें। आपके घरेलू खर्च बढ़ेंगे। संतान के करियर से संबंधित चिंता रह सकती है। कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, हल्का नीला
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप संतान के व्यवहार से खुश रहेंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित रुके कार्य पूरे होंगे। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
शुभ अंक: 2, 11, 20
शुभ रंग: क्रीम, सफेद
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी विशेष सहभागिता रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
शुभ अंक: 1, 10, 19
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। आकस्मिक किसी बड़े खर्च की आशंका है। माता-पिता से किसी विशेष विषय पर बातचीत होगी। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, भूरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आप अपनी सकारात्मक सोच के चलते आगे बढ़ेंगे। आपको संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। वैवाहिक चर्चाएँ सफल रहेंगी।
शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं।
बिना सोचे-समझे कार्य करने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नासमझी के कारण किसी बड़े नुकसान की आशंका है। भाइयों से संबंध कमजोर हो सकते हैं।
शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, गहरा मैरून
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं।
किसी संत या महापुरुष का सान्निध्य (साथ) मिलेगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वाहन सुख संभव है।
शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, सुनहरा
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं।
व्यवसाय में परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप आगे बढ़ेंगे। विरोधी परास्त होंगे। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे। मेहमानों का आगमन सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 8, 17, 26
शुभ रंग: काला, गहरा नीला
उपाय: शनिवार को शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
आपकी सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी। किसी प्रियजन के साथ समय व्यतीत होगा जो सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 4, 13, 22
शुभ रंग: गहरा नीला, बैंगनी
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
कार्य की अधिकता रहेगी। आलस त्याग कर अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्य करेंगे। आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। तनाव और क्रोध बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, समुद्री हरा
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।
ज्योतिष: चंदन श्यामनारायण व्यास