राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 28 August 2025 : आज किस पर बरसेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 28 August 2025 : मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल पढ़ें। जानें आज किसे मिलेगा सफलता, धन लाभ, प्रेम में खुशियां और किन्हें बरतनी होगी सावधानी।

2 min read
Aug 28, 2025
Aaj Ka Rashifal, 28 August 2025

Aaj Ka Rashifal, 28 August 2025 : हर नया दिन अपने साथ नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आता है। 28 अगस्त 2025 का दिन सभी राशियों के लिए खास साबित हो सकता है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को अपने व्यवहार और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

Today Tarot Rashifal 28 August 2025: मेष से मीन तक टैरो की चेतावनी और सलाह, जानिए स्वास्थ्य, धन और रिश्तों में कैसा रहेगा दिन?

आज का मेष राशिफल : (Today Vrishabh Rashifal)

आलस त्यागें और काम के प्रति सजग रहें। आपकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

कम बोलें और काम ज्यादा करें। लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

आज का मिथुन राशिफल : (Today Mithun Rashifal)

कम समय में कार्य पूरे होंगे। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक और राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी। अधूरे काम सफलता से पूरे होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

अनजाने में हुई गलती से पछतावा हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। वाणी पर संयम जरूरी है।

आज का सिंह राशिफल : (Aaj Ka Singh Rashifal)

आपके कार्यों से समाज में सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।

आज का कन्या राशिफल : (Aaj Ka Kanya Rashifal)

छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। पारिवारिक सुख-संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। खर्चों में कमी करें। संतान से कष्ट हो सकता है।

आज का तुला राशिफल : (Aaj Ka Tula Rashifal)

दिन की शुरुआत परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से सामाजिक क्षेत्र में विस्तार होगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना सफलता से कर सकेंगे।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश से अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव संभव है।

आज का धनु राशिफल : (Today Dhanu Rashifal)

लंबे समय से अटके आवास संबंधी मामले पूरे हो सकते हैं। प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंधी समस्या रह सकती है। अपने बलबूते पर सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

आज का कुंभ राशिफल : (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

अपने कर्म के प्रति समर्पण और उत्साह से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। आजीविका में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने की कोशिश करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal, 27 August 2025 : करियर हो या क्रश, गणेश चतुर्थी पर क्या कहते हैं सितारे? जानें आज का दैनिक राशिफल

Published on:
28 Aug 2025 06:00 am
Also Read
View All

अगली खबर