राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 June: मेष, वृषभ समेत 4 राशि के लोगों को शुक्रवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 28 June 2024: दैनिक राशिफल 28 जून का संकेत हैं कि मेष, वृषभ समेत 4 राशि के लोगों को आज धन लाभ होगा। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Friday)

5 min read
Jun 27, 2024
Aaj Ka Rashifal 28 June: मेष, वृषभ समेत 4 राशि के लोगों को शुक्रवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल मेष राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार शुक्रवार को दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायक है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें

Aashadh Navratri: कब शुरू हो रही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानिए घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त, शुभ योग, महत्व और मां की सवारी

आज का राशिफल शुक्रवार 28 जून 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 28 जून को जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

आज का राशिफल शुक्रवार 28 जून 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन के अनुसार 28 जून 2024 को अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

आज का राशिफल मिथुन राशि शुक्रवार 28 जून 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि 28 जून के अनुसार शुक्रवार को समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करे। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।

आज का राशिफल कर्क राशि शुक्रवार 28 जून 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।

आज का राशिफल सिंह राशि शुक्रवार 28 जून 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार कन्या राशि वालों में भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

आज का राशिफल कन्या राशि शुक्रवार 28 जून 2024

आज का राशिफल तुला राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

तुला राशि वालों के लिए पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

आज का राशिफल तुला राशि शुक्रवार 28 जून 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशिफल के अनुसार आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याह्न के बाद अरूचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि शुक्रवार 28 जून 2024

आज का राशिफल धनु राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज का राशिफल धनु राशि के अनुसार शुक्रवार को बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

आज का राशिफल धनु राशि शुक्रवार 28 जून 2024

आज का राशिफल मकर राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज का राशिफल के अनुसार दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। शुक्रवार का दिन शुभफलदायक है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

आज का राशिफल मकर राशि शुक्रवार 28 जून 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वालों को शुक्रवार को मेहनत का फल मिलेगा, कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

आज का राशिफल कुंभ राशि शुक्रवार 28 जून 2024

आज का राशिफल मीन राशि 28 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

दैनिक राशिफल मीन राशि के अनुसार अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने और बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

आज का राशिफल मीन राशि शुक्रवार 28 जून 2024

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

ये भी पढ़ें

Pushya Yoga: गुप्त नवरात्रि में इस डेट को रवि पुष्य योग मुहूर्त, खरीदारी और मनोकामना पूर्ति के लिए खास है यह संयोग

Also Read
View All

अगली खबर