Aaj Ka Rashifal 29 April 2026 : आज का राशिफल 29 अप्रैल 2026: प्रदोष व्रत और सर्वार्थसिद्धि योग कई राशियों के लिए भाग्यशाली और नए अवसर लाने वाला हो सकता है। वहीं कुछ राशियों को सावधानी रखने की भी जरुरत है। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 29 April 2026 : आज का राशिफल 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जिस पर प्रदोष व्रत और सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह योग कई राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और नए अवसरों के संकेत दे रहा है। आज का दिन करियर, बिजनेस, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य के लिहाज से खास रहने वाला है। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ अर्जित करने के प्रयासों में आंशिक सफलता मिल सकती है। विरोधियों को उचित उत्तर देने का यह सही समय है। अपने कार्यों की स्वयं समीक्षा करें। व्यवस्था परिवर्तन के लिए तैयार रहना होगा।
शुभ रंग: नारंगी (Orange), शुभ अंक: 7
बहुप्रतीक्षित मुलाकात संभावनाओं के नए द्वार खोल सकती है। अपनी तरफ से तैयारी पूरी रखनी होगी। नए अनुसंधान करने और प्रशिक्षण पर जाने के अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।
शुभ रंग: चमकीला सफेद (Bright White), शुभ अंक: 8
सही वक्त पर प्रभावी मदद मिलने से व्यवस्था पर पकड़ मजबूत होगी। विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाना दीर्घकालिक हित में रहेगा। परिवार में कुछ सदस्यों का मनमाना व्यवहार चिंता का कारण बन सकता है।
शुभ रंग: हरा (Green), शुभ अंक: 6
स्वतंत्र कार्यभार मिलने से प्रसन्न रहेंगे। संवेदनशील और प्रभावी कार्यशैली से अलग पहचान बनाने की कोशिश में सफल रह सकते हैं। भाग्य का समर्थन मिलने से आर्थिक लाभ बढ़ेगा।
शुभ रंग: बैंगनी (Purple), शुभ अंक: 2
व्यावसायिक वार्ताएं सफल रहेंगी। कला, संगीत और लेखन से जुड़े लोगों को पूर्व में किए गए कार्यों के सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। गैर-जरूरी आक्रामक रुख परेशानियां खड़ी कर सकता है।
शुभ रंग: नारंगी (Orange), शुभ अंक: 9
कार्यशैली में सुधार होगा। मन की अवस्था सकारात्मक रहने से आप दूसरों को ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संक्षिप्त वार्ता ज्यादा प्रभावशाली रहेगी। नियमों की अवहेलना करना परेशानी में डाल सकता है।
शुभ रंग: पीच (Peach), शुभ अंक: 7
आज विशेष सावधानी रखने का दिन है। छोटी गलतियां बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती हैं, विशेषकर आर्थिक मामलों में। नए लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है।
शुभ रंग: बैंगनी (Purple), शुभ अंक: 5
शिक्षा में नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। एकाग्रता और मेहनत के साथ कार्य करना होगा। पद परिवर्तन के लिए प्रयास करने का यह उचित समय है। भावनात्मक संबंधों में उच्च स्तर की संवेदनशीलता अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: लाल (Red), शुभ अंक: 1
उच्च अधिकारी श्रेष्ठ कार्यों की पुनरावृत्ति चाहेंगे। नए और पुराने कार्यों का एक साथ दबाव आना तनाव दे सकता है। भावनात्मक संबंधों से सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा (Golden), शुभ अंक: 3
भावनात्मक संबंधों में साथी की रूखी प्रतिक्रिया रिश्तों में स्थायी तनाव ला सकती है। समय रहते स्थिति को संभालना होगा। परिवार में संपत्ति और अधिकारों को लेकर वार्ता भविष्य के लिए लाभकारी रहेगी।
शुभ रंग: मयूरी नीला (Peacock Blue), शुभ अंक: 1
परिश्रम अधिक होगा और उसकी अपेक्षा लाभ कम, लेकिन नए अनुभवों से आप परिपक्व होंगे। शिक्षा (अधूरी रहने) के कारण मन में थोड़ी निराशा रह सकती है। भावनात्मक संबंधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
शुभ रंग: कॉफी (Coffee), शुभ अंक: 6
सूचना और ज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग लाभान्वित होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में साथी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी और साझा संपत्ति में अधिकार मिलने की संभावना बनेगी।
शुभ रंग: क्रीम (Cream), शुभ अंक: 4