Aaj Ka Rashifal 29 December 2024: रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह सवाल मन में तो होगा ही, दैनिक राशिफल 29 दिसंबर का संकेत है कि रविवार को वृषभ, तुला आदि के राशि के लोगों को धन लाभ होगा। दूसरी राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा रविवार, जानना चाहते हैं तो पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में पढ़ें भविष्यवाणी (Daily Horoscope Sunday)
Aaj Ka Rashifal 29 December 2024: रविवार का दिन बेहद खास है, आज के दिन के कुछ घंटे पहले ही शनिवार रात करीब 11.48 बजे कुंभ राशि में शुक्र गोचर हुआ है। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। मित्र ग्रह की राशि में शुक्र की मौजूदगी अधिकांश राशियों के जीवन में सकारात्मकता लाएगी।
हालांकि कुछ को मामूली नुकसान हो सकता है, लेकिन यह बड़ा नुकसान नहीं होगा। बहरहाल, कुंभ राशि में शुक्र राशि परिवर्तन के अगले दिन मेष से मीन तक का करियर कैसा रहेगा, आर्थिक, सामाजिक स्थिति कैसी रहेगी, यह सवाल मन में है तो पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें सभी सवालों के जवाब (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि 29 दिसंबर के अनुसार रविवार को आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें, पारिवारिक क्लेश होगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि रविवार के अनुसार 29 दिसंबर को पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रूके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि 29 दिसंबर को अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें, रविवार को व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछपरख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आपको संभालें, संगति बदलें।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 29 दिसंबर के अनुसार रविवार को कारोबार में मंदी से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे, थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।
आज का राशिफल सिंह राशि 29 दिसंबर के अनुसार जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 29 दिसंबर को कन्या राशि वालों की वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक युद्ध (बहस) होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 29 दिसंबर को आपकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव रहेंगे। रविवार को तुला राशि वालों को संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 29 दिसंबर को किसी की सुनी सुनाई बात पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रूके कार्यों में गति आएगी।
रविवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 29 दिसंबर को धनु राशि वालों को निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।
ये भी पढ़ेंः
रविवार राशिफल मकर राशि के अनुसार कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
कुंभ राशिफल रविवार के अनुसार 29 दिसंबर को परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें, बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशिफल रविवार के अनुसार 29 दिसंबर को अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।