
Shukra Gochar 2024 December: शुक्र गोचर दिसंबर का जानें क्या होगा असर
Shukra Gochar 2024: पंचांग के अनुसार इस साल का आखिरी शुक्र राशि परिवर्तन आज होना है। कुंभ राशि में शुक्र गोचर 28 दिसंबर रात 11.48 बजे होगा, यानी शुक्र शनिवार को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इसके बाद करीब एक महीने तक रह कर 28 जनवरी मंगलवार को फिर अपनी राशि बदलेंगे।
बहरहाल, अभी हो रहे शुक्र राशि परिवर्तन से कई राशि के लोगों की किस्मत पलट जाएगी। इनमें से कुछ को सकारात्मक फल मिलेगा तो कुछ को नकारात्मक फल मिलेगा। आइये जानते हैं शुक्र गोचर से किसे लाभ होने वाला है।
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार कुंभ राशि में शुक्र का गोचर 2024 मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। व्यापार करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे। यह समय मेष राशि वालों के प्रेम संबंधों के लिए भी सकारात्मक फल देगा। इस समय नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
कुछ पुराने दोस्तों से रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहित लोगों के लिए यह संतान की योजना बनाने का शुभ समय है। इस दौरान दांपत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी और संबंधों में मधुरता आएगी। प्रतिदिन सुबह दही का सेवन करें, सफेद, हल्का गुलाबी जैसे हल्के रंगों के कपड़े पहनें।
कुंभ राशि में शुक्र का भ्रमण वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ फल देगा। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर वृषभ राशि वालों को करियर में उन्नति, कार्यक्षेत्र में आकर्षण और सकारात्मक माहौल प्रदान करेगा। अच्छे गाइडेंस से वृषभ राशि वाले अपने पेशेवर जीवन में परिपक्व फैसले लेने में सफल होंगे।
इस समय आपको नए जिम्मेदारी मिल सकती है। इस समय वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। हालांकि व्यापार करने वाले लोगों को सरकारी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी सीनियर अधिकारी के साथ आपके रोमांटिक संबंध बनने की भी संभावना है, जो आपके करियर में मार्गदर्शन करेंगे।
लेकिन इस गोचर के दौरान वैवाहिक संबंधों में निकटता सामान्य ही रहेगी। अगले एक माह पत्नी और मां को कोई उपहार दें। साथ ही सफेद, गुलाबी, हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनें शुक्र का आशीर्वाद मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः
शुक्र का राशि परिवर्तन बुध की राशि मिथुन के लिए भी शुभ फल लाने वाला है। यह समय मिथुन राशि के स्टूडेंट्स को सकारात्मक फल देगा, आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। काम के सिलसिले में यात्रा होगी। यात्रा और नए अनुभव न केवल आपके पेशेवर जीवन को समृद्ध करेंगे, बल्कि आपके व्यक्तिगत विकास में भी सहायक होंगे।
विद्यार्थियों के लिए यह समय परीक्षा परिणाम और उच्च शिक्षा के प्रयास में सकारात्मक फल देगा। इस समय आपके छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों में भी सुधार होगा। प्रेम संबंधों में भी निकटता अधिक रहेगी। प्रतिदिन या कम से कम हर शुक्रवार को स्नान के पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाएं।
ये भी पढ़ेंः
कुंभ राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन 2024 इस साल का आखिरी शुक्र राशि परिवर्तन है। इसके प्रभाव से कर्क राशि वालों की छिपी इच्छाओं को समाज के सामने प्रकट करेगा। इनको समाज में पहचान दिलाएगा। इस समय कर्क राशि वालों की रूचि में रोमांस बढ़ेगा। इस समय आप किसी बिजनेस या सोशल इवेंट के जरिए किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति पर चर्चा होगी या कोई पारिवारिक धरोहर बतौर तोहफा आपको मिल सकता है।
शुक्र गोचर के प्रभाव से कर्क राशि वालों के जीवन में सुख सुविधा की चीजें, लग्जरी आयटम बढ़ेंगे। शादीशुदा लोग या रिलेशनशिप में रहने वाले लोग इस समय थोड़ा रिश्ते में आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए रिश्ते में ईमानदार रहें, इससे नजदीकी बढ़ेगी। हर शुक्रवार श्री सूक्त का पाठ करें और दूध, दही या घी का दान करें।
सिंह राशि वालों के लिए कुंभ राशि में शुक्र का गोचर 2024 सिंह राशि वालों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ेगा। विशेष रूप से सिंह राशि का कोई जातक मार्केटिंग या सेल्स क्षेत्र से जुड़ा है तो इस समय आपकी सेल्स इनक्रीज होगी।
आपके प्रोडक्ट्स या सेवाओं की तरफ लोग आकर्षित होंगे। इस समय विपरीत जेंडर के लोगों का सपोर्ट मिलेगा, यह आपके लिए लाभदायक होगा। रोमांटिक संबंध सामान्य रहेंगे। हर शुक्रवार लक्ष्मीजी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।
कन्या राशि वालों के लिए कुंभ राशि में शुक्र का गोचर 2024 पर्सनल हाइजीन, बेहतर वर्किंग रिलेशन और खर्चों में बढ़ोतरी कर सकता है। इस समय कन्या राशि वाले डाइट और हेल्थ रूटीन पर ध्यान देंगे। खुद पर फोकस करने से आपका व्यक्तित्व निखरेगा। इस समय सैलरी बढ़ाने के के अवसर पाने की कोशिश सफल हो सकती है।
लेकिन पार्टनर या जीवनसाथी से बहस करने से बचें। शादीशुदा लोग इस समय अपने जीवनसाथी के साथ समझदारी भरा रिश्ता रखेंगे। लेकिन कपल्स के बीच करीबी खास नहीं रहेंगी। घर के उत्तर-पूर्व कोने में तुलसी का पौधा लगाएं और हर सुबह दही का सेवन करें।
ये भी पढ़ेंः
कुंभ राशि में शुक्र गोचर 2024 तुला राशि वालों की रचनात्मकता बढ़ाएगा, अच्छे सामाजिक संबंध बनेंगे। इस समय आपको बच्चों के साथ आनंदप्रद समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी करीबी दोस्त के साथ मजबूत कनेक्शन महसूस कर सकते हैं, यह रिश्ता बदलकर जीवन साथी में भी तब्दील हो सकता है।
ऑफिस में अपने सहयोगियों का मनोबल बढ़ाने में सफल रहेंगे। साथ ही अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। तुला राशि वालों के इनोवेटिव आइडियाज से कार्यस्थल का माहौल पॉजीटिव रहेगा। शादीशुदा लोग फैमिली प्लानिंग की ओर बढ़ सकते हैं। प्रतिदिन खाने के बाद या घर से बाहर निकलने से पहले इलायची खाएं।
शुक्र राशि परिवर्तन दिसंबर 2024 वृश्चिक राशि वालों के पारिवारिक जीवन में खुशियां, भावनात्मक सुरक्षा लाएगा। इस समय वृश्चिक राशि वालों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोवांछित फल मिल सकते हैं। घर के माहौल और सजावट पर चर्चा हो सकती है। घर को सुंदर बनाने पर विचार करेंगे। जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे।
पिछले प्रोजेक्ट में किए गए काम के लिए सराहना मिलने की संभावना है। शुक्र गोचर से वृश्चिक राशि वाले अपने ही कार्यक्षेत्र के किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं या डेटिंग शुरू कर सकते हैं। इस अवधि में आपके संबंधों में सामान्य नजदीकी रहेगी। पत्नी और मां को कुछ अच्छा उपहार दें और किसी भी काम की शुरुआत या खरीदारी से पहले उनकी राय जरूर लें।
ये भी पढ़ेंः
धनु राशि वालों के लिए शुक्र गोचर करियर और निजी जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। इस समय ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आपकी दिनचर्या थोड़ी गड़बड़ा सकती है। कामकाज के दौरान धनु राशि वालों को लोगों से बातचीत में थोड़ा कूटनीति का सहारा लेना पड़ सकता है।
शुक्र गोचर के प्रभाव से नेटवर्किंग और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक होगा। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते और भी मधुर होंगे। जो लोग रिश्ते में हैं, वे अपने पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस समय आपका व्यक्तिगत जीवन थोड़ा संतुलित रहेगा। अपने पर्स या वॉलेट में एक सिट्रीन का टुकड़ा (पुखराज) रखें। यह आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली को बढ़ाएगा।
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का कुंभ राशि में गोचर 2024 आपकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आर्थिक हालात बेहतर होंगे और धन लाभ के भी संकेत हैं। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि इस समय मकर राशि वाले थोड़ा फिजूलखर्च बन सकते हैं।
इस समय बजट के बाहर की कोई महंगी चीज खरीदने की ओर झुकाव हो सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और आप उनके साथ सुखद समय बिताएंगे। शुक्र गोचर रिश्ते में मधुरता बढ़ाएगा। वृद्धाश्रम और विधवाओं को दान करें और रोज सुबह दही का सेवन करें।
कुंभ राशि में ही शुक्र गोचर हो रहा है, इससे सबसे अधिक प्रभावित यही राशि होगी। इस समय कुंभ राशि वालों की आकर्षण शक्ति बढ़ेगी, ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा और निजी संबंधों में सुधार आएगा। शुक्र गोचर के समय कुंभ राशि वाले अपनी राय और विचारों पर ज्यादा विश्वास करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी, व्यापार में लाभ मिलेगा और कामकाज तेजी से आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में सराहना होगी, अविवाहित लोगों को पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों की शादी की बात आगे बढ़ेगी, लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने में सफल होंगे। प्रतिदिन या कम से कम हर शुक्रवार को नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाएं और महालक्ष्मी पूजा करें।
ये भी पढ़ेंः
आपकी राशि मीन है तो शुक्र का कुंभ राशि में गोचर 2024 आपके लिए कुछ चुनौती ला सकता है। इस समय अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं, इन खर्चों का संबंध स्वास्थ्य से भी हो सकता है। इस समय आप खुद में थोड़ा अकेलापन महसूस करेंगे और सामाजिक गतिविधियों से दूर हो सकते हैं। व्यापार में नए और अलग तरीके अपनाने की कोशिश कठिनाई खड़ी कर सकती है।
इससे काम में कोई बाधा आ सकती है। शादीशुदा या रिश्ते में रहने वाले मीन राशि के लोगों को इस दौरान अपने पार्टनर से थोड़ी भावनात्मक दूरी हो सकती है, ये रिश्ते में तनाव का कारण बन सकता है। प्रतिदिन या खास मौकों पर फूलों की खुशबू वाला परफ्यूम या गुलाब इत्र इस्तेमाल करें, शुक्र का आशीर्वाद मिलेगा।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
संबंधित विषय:
Updated on:
28 Dec 2024 03:08 pm
Published on:
28 Dec 2024 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
