
Varshik Dhanu Rashifal 2025: वार्षिक धनु राशिफल 2025
Varshik Dhanu Rashifal 2025: आपकी राशि धनु है तो करियर, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन और लवलाइफ एजुकेशन के लिए यह साल बेहद खास है। इस समय करियर में आपको कई उपलब्धियां मिलेंगी, हालांकि बीच-बीच में कुछ परेशानी भी आ सकती है। जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से धनु वार्षिक राशिफल में जानें अपना भविष्य
वार्षिक धनु राशिफल करियर 2025 के अनुसार नए साल में बैंकिंग,आईटी, टीचिंग, राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत शानदार है। इस साल धनु राशि वालों को जॉब में उन्नति मिलेगी। मार्च के बाद का समय शानदार है। जॉब चेंज या प्रोन्नति के अवसर मिलेंगे।
बैंकिंग और आईटी से जुड़े लोग खूब प्रगति करेंगे, विदेश यात्रा के योग बनेंगे। बिजनेस के लिए पूरा वर्ष अच्छा परिणाम देगा। इस वर्ष धनु राशि वाले कई बड़ी सफलता पाएंगे। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके छठे भाव में रहेगा, जो नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए मददगार बन सकता है।
प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाएं हो या फिर साक्षात्कार इन मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आप नौकरी की प्राप्ति या नौकरी में बदलाव में भी सफल रहेंगे। लेकिन शायद आप अपनी उपलब्धियां को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट न रहें। राहु का गोचर भी मई के महीने तक ऐसा ही संकेत कर रहा है कि आपके मन मस्तिष्क में असंतोष के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। मई के बाद राहु और बृहस्पति दोनों का गोचर अनुकूल हो रहा है। ऐसी स्थिति में नौकरी में आप और भी अच्छा कर सकेंगे।
कुछ नया प्रयोग भी करेंगे, नई जगह की तलाश कर सकेंगे। साथ ही साथ प्रमोशन इत्यादि भी पाएंगे। हालांकि इसी बीच में मार्च महीने के बाद से शनि के गोचर में हुआ परिवर्तन मन में असंतोष देने का काम कर सकता है। अर्थात उपलब्धियां तो मिलती हुई प्रतीत हो रही हैं लेकिन उपलब्धियां को लेकर संतुष्टि नहीं होगी। इस वर्ष कुछ कठिनाइयों के बाद आपको नौकरी में शुभ फल मिलेंगे।
कुछ लोगों को प्रमोशन मिलेगा लेकिन आप शायद ही संतुष्ट रहें। आपके अंदर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और हर कार्य में आप अपना बेस्ट देने में सफल रहेंगे। आप यदि नौकरी में हैं तो आपकी तरक्की होगी और आपको अच्छा इंक्रीमेंट भी मिलेगा। आपके काम को सराहा जाएगा। कुछ नए कामों में हाथ डालने का मौका मिलेगा।
इस समय आपको विदेश जाने के अवसर मिलेगा। भाग्य साथ देगा। आईटी फील्ड से जुड़े धनु राशि के लोगों के लिए वर्ष 2025 शानदार है। यदि आप इस समय जॉब चेंज करने की सोच रहे हो तो आपको अच्छे खासे पैकेज वाली बढ़िया जॉब मिल सकती है। जो लोग अपने स्टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं उनके लिए मार्च के बाद का समय बहुत ही शुभ फल देने वाला है।
ये भी पढ़ेंः
नया साल आर्थिक रूप से भी धनु राशि वालों को शुभ फल देगा, इस साल धनु राशि वालों की अच्छी आमदनी होगी। इससे आर्थिक आपकी अच्छी रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। धन का व्यय घर या वाहन खरीदने में हो सकता है। खूबसूरत ज्वैलरी खरीदेंगे, अप्रैल के बाद रियल एस्टेट में निवेश करेंगे। शेयर में निवेश बेहतर रहेगा। वर्ष 2025 आपके जीवन में कई परिवर्तन लाएगा।
नए साल का आरंभ धनु राशि वालों के लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए शुभ रहेगा। मार्च तक आपको संभल कर चलना होगा क्योंकि इस समय छठे भाव में स्थित गुरु बृहस्पति आपके बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहे हैं। इस समय आपको धन के मामलों में अड़चन आएगी। आर्थिक लेन-देन में भी दिक्कत होगी। किसी भी जगह निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें, जोखिम के काम में निवेश में न करें।
बिजनेस पार्टनरशिप में आपका नुकसान हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपकी बिजनेस पार्टनरशिप टूट भी सकती है। आपको अपने रिश्तेदारी में बिजनेस नहीं करना चाहिए, वर्ना रिश्तों में भी कड़वाहट हो सकती है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक धन के कारक बृहस्पति छठे भाव में रहेंगे। बृहस्पति का छठे भाव में गोचर धनु राशि वालों के लिए अच्छा नहीं माना गया है लेकिन बृहस्पति ग्रह नवम दृष्टि से धन भाव को देखकर धन संचय के मामले में आपके लिए मददगार बनेंगे।
धन स्थान के स्वामी शनि देव भी मार्च के महीने तक तीसरे भाव में अपनी राशि में रहकर आपकी आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे। मार्च के बाद शनि की स्थिति कमजोर हो जाएगी, जबकि मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति की स्थिति मजबूत हो जाएगी। मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति लाभ भाव को देखकर अच्छी आमदनी कराएंगे।
ये भी पढ़ेंः
ज्योतिषी डॉ.अनीष व्यास के अनुसार पारिवारिक मामलों के लिए वर्ष 2025 अच्छा परिणाम देगा। आपके दूसरे भाव का स्वामी शनि ग्रह मार्च के महीने तक काफी अच्छी स्थिति में है। इस कारण महत्वपूर्ण पारिवारिक निर्णयों को इस बीच में संपन्न कर लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। बाद के समय में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर हो सकती है। लेकिन बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता लगभग पूरे महीने ही कोई बड़ी समस्या नहीं आने देगी। इस तरह सामान्य तौर पर पारिवारिक मामलों के लिए साल 2025 धनु राशि वालों के लिए अच्छा है।
गृहस्थ जीवन के लिए जनवरी से लेकर मार्च तक के महीने ज्यादा अच्छे रहेंगे। बाद के समय में शनि का चतुर्थ भाव में गोचर गृहस्थजीवन में कुछ परेशानियां दे सकता है। विशेष रूप से मार्च से मई के बीच में परिणाम अधिक कमजोर रह सकते हैं। बाद के समय में राहु का गोचर चतुर्थ भाव से दूर हो जाएगा। इसलिए कुछ समस्याएं कम होंगी, लेकिन शनि की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि इस पूरे वर्ष ही आपको गृहस्थ संबंधी मामलों में कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
आप सिंगल हैं तो मई महीने के मध्य के बाद देवगुरु बृहस्पति जो आपके लग्न या राशि के स्वामी भी हैं, आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे और आपके विवाह के रास्ते खोल सकेंगे। अतः साल का दूसरा हिस्सा विशेष रूप से मई महीने के मध्य के बाद विवाह सगाई जैसे मामलों में प्रगति हो सकती है।
दांपत्य जीवन के लिए साल का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। साल के पहले हिस्से में भी कोई बड़ी प्रतिकूलता नजर नहीं आ रही है लेकिन दूसरा हिस्सा अधिक अच्छा है।
ये भी पढ़ेंः
धनु राशिफल लवलाइफ 2025 के अनुसार साल के पहला हिस्सा धनु राशि वालों की लवलाइफ के लिए अधिक अच्छा नहीं है। जबकि आधे मई के बाद देवगुरु बृहस्पति सप्तम भाव में जाकर आपकी लव लाइफ के लिए शुभ फल देंगे। पंचम भाव के स्वामी मंगल की स्थिति ओवरऑल औसत फल देगी जबकि शुक्र ग्रह की स्थिति पूरे वर्ष में काफी हद तक आपके लिए शुभ बनी रहेगी। कुल मिलाकर वर्ष 2025 धनु राशि वालों के प्रेम संबंध के लिए अच्छा रहेगा लेकिन साल का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से कमजोर है। जबकि दूसरा हिस्सा अधिक अच्छा फल देगा।
पहले हिस्से में छोटे-मोटे विवाद होने की स्थिति में भी लव पार्टनर को पूरा समय दें, उसे मनाने की कोशिश करें। साल के दूसरे हिस्से में अच्छे फल मिलेंगे। उस समय आपका पार्टनर भी पूरी समझदारी से काम लेगा और आपके लव लाइफ में अच्छे फल मिलेंगे। इस साल अपने जीवनसाथी को खुश करने का कोई मौका नहीं खोना चाहेंगे। आप एक दूसरे की अहमियत को समझेंगे। आपकी लाइफ में लव स्पार्क लौट सकता है।
इस साल के मध्य आपको संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जो लोग फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं उनके घर मेहमान का आगमन हो सकता है। आप इस साल अपने घर-परिवार के साथी के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। इस साल अपने लिए भी समय निकालें, मेडिटेशन आदि करें। इससे न सिर्फ सुकून मिलेगा बल्कि लव-लाइफ़ में भी धैर्य बढ़ेगा।
लिव-इन में रह रहे कपल्स अपने पार्टनर को खुश करने के लिए बीच-बीच में कुछ सरप्राइज देते रहेंगे। आपको कोशिश करनी है कि एक दूसरे को प्यार के साथ साथ इज्जत भी दें।
ये भी पढ़ेंः
वार्षिक धनु राशिफल शिक्षा 2025 के अनुसार साल 2025 धनु राशि वालों की शिक्षा के लिहाज से ठीक-ठाक रहेगा। एक ओर जहां बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक छठे भाव में रहते हुए प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे तो वहीं मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति सभी तरह के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रहे हैं। इस तरह मई महीने के मध्य भाग से पहले का समय सिर्फ कुछ विशेष विद्यार्थियों के लिए अच्छा है तो बाद का समय सभी विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है।
लेकिन इस बीच में शनि और राहु गोचर के चलते आपको अपने सब्जेक्ट पर फोकस करने में कुछ कठिनाई का अनुभव हो सकता है। कुल मिलाकर इस समय पढ़ाई में मन कम लगेगा। लेकिन आप लगातार कोशिश करेंगे तो देर सवेर आप न केवल अपने सब्जेक्ट को अच्छी तरह से जान सकेंगे, बल्कि उस विषय में आप अच्छा प्रदर्शन भी कर सकेंगे। मई से राहु धनु राशि वालों के चतुर्थ भाव और केतु नवम भाव में गोचर करेगा जिससे धनु राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सफलता पाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर सकते हैं। आपका आध्यात्मिक रुझान बढ़ सकता है।
साल 2025 में आपके पिता को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। साल की यह अवधि आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आएगी। इस समय आपके रूके हुए काम बनेंगे। आपकी हर मनोकामना इस साल पूरी होगी। शुरुआती कुछ महीनों को अगर छोड़ दे तो पिछले साल की तुलना में यह नया साल सुख शांति लेकर आएगा। मेहनत करने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः
वार्षिक धनु राशिफल स्वास्थ्य 2025 के अनुसार नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। वर्ष की शुरुआत आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं है। इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं लेकिन इसमें जल्द सुधार आएगा। आप चुस्ती-फुर्ती से काम करेगे। आप कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ अपने लिए समय भी निकालेंगे। वर्ष का मध्य भाग सेहत के लिए अच्छा रहेगा। यह समय आपकी मानसिक सेहत के लिए शुभ है।
इस समय आपके मन में अच्छे-अच्छे विचार आएंगे और आप हर क्षेत्र में अपना बेस्ट देंगे। छात्रों के लिए यह साल अच्छा है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। अपनी मेमरी पॉवर बढ़ाने के लिए आपको नियमित रूप से योग और ध्यान करना चाहिए। आपको अपने खान-पान में सुधार लाने चाहिए। आपको अपनी डाइट में भीगे बादाम, किशमिश और अंजीर आदि शामिल करने चाहिए। भीगे बादाम खाने से आपकी स्मरण शक्ति भी बेहतर होती है।
एक ओर जहां शनि का गोचर साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक काफी अच्छे परिणाम देते है, वहीं मार्च के बाद शनि ग्रह स्वास्थ्य के मामले में कमजोर परिणाम देगा। विशेष रूप से ऐसे लोग जिन्हें सीने या हृदय के आसपास से संबंधित कोई परेशानी पहले से है, उन्हें मार्च महीने के बाद से अपेक्षाकृत अधिक सावधानी रखनी चाहिए। हालांकि मई के बाद से राहु का गोचर चतुर्थ भाव से हट जाएगा, इसलिए परेशानियां कम हो जाएंगी। लेकिन अप्रैल से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी।
मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति का गोचर आपके सप्तम भाव में पहुंचकर पहले भाव को देखेगा और समस्याओं को समाप्त करेगा। भले ही शनि की दृष्टि के कारण कुछ समस्याएं आए लेकिन बृहस्पति उन्हें ठीक कराने में मददगार बनेगा। इस तरह से बीच-बीच में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं लेकिन आपके संयम, समझदारी और बृहस्पति की कृपा से समस्याएं जल्दी ही दूर हो सकेंगी और आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः
धनु राशिफल 2025 ज्योतिष उपाय के अनुसार हर गुरुवार को गाय को हरा चारा गुड़ चना खिलाएं और घर से दूर किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं और हर बृहस्पतिवार को उसकी पूजा करें। श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
संबंधित विषय:
Updated on:
26 Dec 2024 05:20 pm
Published on:
26 Dec 2024 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
