राशिफल

Rashifal 3 June 2026: मेष, वृषभ सहित 5 राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, कारोबार और करियर में उन्नति के योग

Aaj Ka Rashifal 3 June 2026: आज का राशिफल 3 जून 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के लिए करियर, धन, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध, शुभ रंग और शुभ अंक जानें।

3 min read
Jun 02, 2026
Daily Horoscope in Hindi
Aaj Ka Rashifal 3 June 2026: दैनिक राशिफल: कुछ राशियों की बढ़ेगी आय, खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह (फोटो सोर्स : Freepik)

Aaj Ka Rashifal 3 June 2026: आज 3 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, आर्थिक प्रगति और महत्वपूर्ण निर्णयों का संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर और व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं, वहीं कुछ लोगों को खर्चों, स्वास्थ्य और संबंधों के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक (Horoscope, June 3, 2026) राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक, ताकि आप अपने दिन की बेहतर योजना बना सकें।

आज का राशिफल मेष

मेष राशि वाले मार्केटिंग से जुड़े लोगों के कार्यों में लक्ष्य प्राप्ति के साथ-साथ प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार में पुराने विवादों का अंत सौहार्द्रपूर्वक होने की संभावना रहेगी। संतान पक्ष से बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। ऐसे वादे करने से बचें, जिन्हें आप पूरा नहीं कर सकते।
शुभ रंग: डार्क येलो (गहरा पीला)
शुभ अंक: 4

आज का राशिफल वृषभ

वृषभ राशि वालों को व्यर्थ के खर्चों से तनाव के साथ-साथ ऋण (कर्ज) बढ़ने की संभावना भी रहेगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के कार्यभार के साथ आर्थिक लाभ में भी वृद्धि होगी। पुरानी मित्रता के व्यावसायिक संबंधों में बदलने की संभावना बन रही है, इसके लिए प्रयास करने होंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 8

आज का राशिफल मिथुन

दैनिक रोजगार के लिए आज बेहतर दिन है। व्यवसाय में वृद्धि के साथ-साथ नई संभावनाओं पर भी कार्य करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के करियर में मदद करनी होगी। संबंधों में प्रगाढ़ता महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग: हरा (ग्रीन)
शुभ अंक: 6

आज का राशिफल कर्क

एक साथ कई कार्यों में व्यस्त रहने से काम की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। विरोधियों के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान में सावधानी बरतें। भावनात्मक संबंधों में बातचीत करते समय सतर्क रहना होगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे।
शुभ रंग: सैफरन (केसरिया)
शुभ अंक: 9

आज का राशिफल सिंह

दैनिक कार्यों में दूसरों को सही नेतृत्व और मार्गदर्शन देकर गौरवान्वित महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से नए सौदे अधिक लाभ पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सूचनाओं को समझदारी से साझा करने की आवश्यकता रहेगी। खेल प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: ऑरेंज (नारंगी)
शुभ अंक: 1

आज का राशिफल कन्या

तकनीकी क्षेत्र में दक्षता पाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। विरोधियों का व्यवहार तनावपूर्ण और अस्थिर रह सकता है। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखकर आप परेशानियों से बच सकते हैं। बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 8

आज का राशिफल तुला

विभिन्न प्रकार के प्रतिभावान लोगों के साथ कार्य करने के मौके मिलेंगे। नया सीखने के अवसरों का लाभ उठाएं। भावनात्मक संबंधों में अस्थायी दूरी बन सकती है। प्रकृति के सानिध्य में रहने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग: पर्पल (बैंगनी)
शुभ अंक: 3

आज का राशिफल वृश्चिक

फाइनेंस के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज का दिन कार्य के तनाव, श्रेष्ठ प्रदर्शन की जिम्मेदारी और भावनात्मक समस्याओं से घिरा रह सकता है। धार्मिक यात्राओं पर जाने की योजना बन सकती है। वाहन के रखरखाव पर धन खर्च होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को उत्साहित करेगी।
शुभ रंग: मेहरून
शुभ अंक: 5

आज का राशिफल धनु

आज कार्यों के श्रेष्ठ परिणाम मिलने का दिन है। व्यवसाय में उन्नति के साथ-साथ लाभ में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होगा, जिससे प्रसन्नता भी मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की तैयारी में योगदान देना पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों का विश्वास बढ़ने से कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: गोल्डन (सुनहरा)
शुभ अंक: 1

आज का राशिफल मकर

विवादित मुद्दों को उठाने से बचना होगा, अन्यथा विरोधी मौके का फायदा उठा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण विशेष रूप से खर्चों का बोझ बढ़ने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के मुद्दे पर प्रारंभिक दौर में ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। यात्रा की संभावना बनेगी, परंतु उसे टालना ही श्रेयस्कर रहेगा।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट (चमकीला सफेद)
शुभ अंक: 7

आज का राशिफल कुम्भ

राजनीतिक रूप से मजबूत होने का समय है; संपर्कों और उच्च प्रभाव वाले लोगों से जुड़ाव का लाभ मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, बस अपने प्रयासों में दृढ़ता लानी होगी।
शुभ रंग: कॉफी
शुभ अंक: 6

आज का राशिफल मीन

सूचना और जनसंपर्क (PR) के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। पुराने संपर्कों से फिर से संवाद स्थापित करना होगा। धार्मिक और प्राकृतिक स्थानों की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज का दिन प्रसन्नता और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा।
शुभ रंग: ब्राउन (भूरा)
शुभ अंक: 8