
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 3 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मान-प्रतिष्ठा पाने के संघर्ष में सामर्थ्य से अधिक धन और परिश्रम लगेगा। भाई-बहनों से विचार भिन्नता के कारण समन्वय बिठाना कठिन रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 3
दिखावटी और बनावटी लोगों से दूरी बनाएं। छद्म रूप धर विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबी अवधि के समझौते करने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में शिथिलता रहेगी।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 4
पूर्व निर्धारित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। दूसरों की मदद करने से पहले स्वयं के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
शुभ रंग- कॉपर
शुभ अंक- 5
पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा हो सकती है या औचक निरीक्षण से गुजरना पड़ सकता है। सावधानी रखनी होगी। खर्च बढ़ेंगे। प्रेम में कल्पनाएं वास्तविकता में बदल सकती हैं।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8
व्यावसायिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा में विविधता से भरे विषयों की ओर आकृष्ट हो सकते हैं। भावनात्मक संबंधों के प्रति स्पष्टता का अभाव महसूस होगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 1
व्यवस्थाओं पर पूरा नियंत्रण बनाने का सही समय है। पेरेंट्स का समर्थन मिलेगा। पूर्वानुमान सही जाएंगे। भावनात्मक संबंधों के लिए सुकून भरा समय निकालना कठिन रहेगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 2
व्यावसायिक वार्ताओं के परिणाम सकारात्मक रहने की संभावना है। नए अनुबंध पर बातचीत आगे बढ़ेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 3
कार्यों की गुणवत्ता को बनाए रखने में समस्या अनुभव करेंगे। लोगों का सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा। आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
शुभ रंग- कॉफी
शुभ अंक- 4
भावनात्मक मुद्दों पर मानसिक द्वंद्व की स्थिति रह सकती है। व्यापार में त्वरित कार्यवाही का लाभ मिलेगा। सरकारी तंत्र से जुड़े कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।
शुभ रंग- मैंगो
शुभ अंक- 5
प्रमुख मामलों में अनिर्णय की स्थिति रहने से कार्यों की गति पर असर पड़ेगा। विरोधी अपनी योजनाओं को पूरा करने की फिराक में रह सकते हैं। यात्रा टालें।
शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 1
करुणा और संवेदनशीलता से बदली हुई स्थितियों को संभालना होगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि घटेगी। व्यवसाय में दूरदर्शिता से फैसले लेने होंगे।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 4
जल्दबाजी में आर्थिक निर्णय लेने से बचना होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन रह सकती है। वाहन सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवारजनों में विचारों के मतभेद सामने आ सकते हैं।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 3