Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: आज का राशिफल 4 मार्च 2026, बुधवार: चैत्र कृष्ण प्रतिपदा, पूर्वाफाल्गुनी-उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और चंद्रमा का सिंह से कन्या राशि में गोचर। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, शुभ रंग और लकी नंबर।
Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: 4 मार्च 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विक्रम संवत 2082 के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर बसंत ऋतु का शुभ प्रभाव बना हुआ है। आज पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग विशेष ऊर्जा प्रदान कर रहा है। सबसे महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन यह है कि चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर कर रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के मनोभाव, कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, तो कुछ को संबंधों और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर मुकेश भारद्धाज से मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर।
मिला-जुला दिन रहेगा। संकल्प पूरे करने के लिए दिन के पूर्वार्ध में किए गए प्रयासों को अच्छी सफलता मिल सकती है। दोपहर बाद व्यस्त के तनाव से कार्यों की दिशा बदल सकती है। भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी कलर : 9
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। गंभीरता से अपने कार्यों को पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों की नजर में रह सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के बेहतर परिणाम प्राप्त होने का समय है।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी कलर : 8
अनिश्चितताओं से भरा दिन रहेगा। कार्यों की गति धीमी रहेगी। कार्यो की दिशा तय करने में मित्रों या परिवार जनों का सहयोग लेना पड़ सकता है। उलझे हुए मसलों में सरकारी सहयोग मिलने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग : पिकॉक बल्यू
लकी कलर : 7
दोपहर बाद अच्छी ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्य की परिस्थितियों में बदलाव आएगा। पारिवारिक तनाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। आकस्मिक धन लाभ की संभावनाएं रहेंगी।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी कलर : 2
बेहतर ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। नए अनुबंध पर चर्चा आगे बढ़ेगी। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े हुए लोगों को अपनी योजनाओं पर फिर से विचार करना होगा। विवादों में उलझने से बचना होगा।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी कलर : 9
सकारात्मक व्यक्तियों से मुलाकात मन को उत्साहित करेगी। नए व्यापार के लिए वार्तालाप आगे बढ़ेगी। भवन निर्माण और वाहन परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी खास मुद्दे पर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी कलर : 8
पारिवारिक मनोरंजन या समारोह से जुड़ी जिम्मेदारियां मिलने से नियमित खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। विरोधियों की योजनाओं को समय रहते पहचाना होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी कलर : 4
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रयास करने होंगे। पुराने वादे पूरे करने का दबाव रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सरकार से जुड़े कार्यों में थोड़ी शिथिलता महसूस करेंगे।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी कलर : 6
कार्य की जिम्मेदारियां मनोरंजन और पारिवारिक जुड़ाव आज के दिन में सभी स्थितियां शामिल रह सकती हैं। पुराने निवेश का लाभ मिलने की स्थितियां बनेगी। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने लोगों के संपर्क बढ़ेंगे।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी कलर : 3
तकनीकी से जुड़ाव के द्वारा कार्यों को सहजता से कर पाएंगे। भावनात्मक संबंधों के प्रति निराशा का भाव रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन को लेकर पुराने मित्रों के बीच विचार विमर्श हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी कलर : 7
अपेक्षाओं के दबाव में भावनात्मक संबंधों में कभी हां कभी ना की स्थिति बनेगी। मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। विरोधियों की कार्य योजनाओं के प्रति असावधानी ना बरते।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू कलर
लकी कलर : 5
स्वास्थ्य का मुद्दा कार्यों पर हावी रह सकता है। परिवार में एक दूसरे के प्रति सभी को सकारात्मक रखना चुनौती पूर्ण रहेगा। धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी कलर : 2