
Aaj Ka Rashifal 5 January 2025: पौष शुक्ल षष्ठी 5 जनवरी का दिन मेष तुला समेत 5 राशि के लोगों के लिए खास है। पं. श्याम नारायण के अनुसार दैनिक राशिफल का संकेत है कि इन राशि के लोगों को रविवार को आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का भविष्य
आज का राशिफल मेष राशि 5 जनवरी के अनुसार रविवार को मेष राशि वालों के व्यापार में उन्नति होगी। वैवाहिक चर्चाएं सफल होंगी, नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी, जोखिम जमानत के कार्यों से दूर रहें।
आज का राशिफल वृषभ राशि 5 जनवरी के अनुसार रविवार को किसी को कुछ बोलने से पहले विचार करें। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। यात्रा संभव है।
आज का राशिफल मिथुन राशि 5 जनवरी के अनुसार रविवार को मिथुन राशि वालों की धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। बिना सोचे समझें, किसी कार्य को करने से बचें। बड़ों का मार्गदर्शन मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे। संतान संबंधित मामलों में चिंता मुक्त होंगे।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि रविवार के अनुसार 5 जनवरी को कर्क राशि वालों के व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। किसी का अहित करने का प्रयास न करें। कर्क राशि के युवाओं के लिए यह समय श्रेष्ठ है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे, व्यापार में लाभ होगा।
दैनिक राशिफल सिंह राशि रविवार के अनुसार 5 जनवरी 2025 को लंबे समय से चली आ रहीं परेशानियां समाप्त होंगी। पके व्यवहार से लोग आपकी मदद करेंगे। पार में उन्नति होगी,धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी,समय उपयुक्त है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार रविवार को दिनचर्या में बदलाव होगा। 5 जनवरी को स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा, संतान के व्यवहार से खुश होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य में लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि 5 जनवरी 2025 के अनुसार व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी। भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे, साझेदारी करने में विचार करें। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है, आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
रविवार राशिफल वृश्चिक राशि 5 जनवरी के अनुसार संतान के विवाह में आ रही बाधा तनाव बढ़ा सकती है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे, दोस्तों की मदद से रूके कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
रविवार राशिफल धनु राशि 5 जनवरी के अनुसार आज किसी बात पर समाज के लोग आपकी निंदा कर सकते हैं। बहनों से संबंध मधुर होंगे, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति से प्रसन्न रहेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
ये भी पढ़ेंः
रविवार राशिफल मकर राशि के अनुसार राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है, किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशिफल रविवार के अनुसार आप कितना भी परिश्रम कर लें, परिजन आपकी कभी तारीफ नहीं करेंगे। मन दुखी ना करें, अपने समय का इंतजार करें। पिता से संबंध कमजोर होंगे, भाइयों द्वारा धोखा मिलने से दुखी रहेंगे। कार्यों की अधिकता रहेगी।
ये भी पढ़ेंः राशिफल संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आज का राशिफल मीन राशि 5 जनवरी के अनुसार रविवार के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा, कानूनी अवरोध से परेशान रहेंगे। आर्थिक समृद्धि होगी, संतान के किए कार्यों से दुखी रहेंगे।