
Aaj Ka Rashifal 6 August 2026- 6 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी, जबकि कई राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। जानिए 6 अगस्त 2026 का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)।
मेष राशि के लिए ख्याति और सफलता और अतिरिक्त लाभ मिलने का दिन हो सकता है। सकारात्मक सोच के साथ समय बद्ध कार्य और गरिमा पूर्ण व्यवहार रखना होगा।
शुभ रंग- रेड
शुभ अंक- 5
वृषभ राशि को परिवार में सद्भावना के साथ सहयोगात्मक बात चित के प्रयास करने होंगे। स्थितियां तनाव पूर्ण हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने के संयोग बनेंगे।
शुभ रंग- कॉफी
शुभ अंक- 4
मिथुन राशि के लिए लाभ कारी योजनाओं में शामिल होने के संयोग बनेंगे। व्यापार और मित्रता के लिए व्यक्तिओं का चुनाव बहुत समझदारी से करना होगा। यात्रा टालें।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 9
कर्क राशि के लिए भूमि और भवन खरीद के योग बन रहे हैं। बचत का सही जगह उपयोग करना होगा। प्रतिस्पर्धा से बचें कार्य कुशलता बढ़ानी होगी।
शुभ रंग- यलो
शुभ अंक- 6
सिंह राशि के अधिकारों में वृद्धि होगी। विलासिता के जीवन के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 7
कन्या राशि को परिस्थितियों से तालमेल बैठा कर चलना होगा। विरोधी मुखर हो सकते हैं। भावनात्मक संबंधों से ज्यादा उम्मीद ना रखें। यात्रा में सावधानी रखे।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 3
तुला राशि के कलाकारों और साहित्यकारों को सम्मान और धन मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक निकटता बढ़ेगी। एक दूसरे से शिक्षा और जॉब में मदद मिलेगी।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि को संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। कुटिल लोग धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। आध्यात्मिक यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 1
धनु राशि को कार्य कुशलता दिखानी होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पेरेंट्स से बातचीत में सावधानी रखनी होगी। पुराने वादे पूरे करने का दबाव रहेगा।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ अंक- 5
मकर राशि के लिए परिश्रम की अधिकता रहेगी। वांछित परिणाम शीघ्रता से मिलेंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होने की संभावना है.
शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 8
कुंभ राशि वालों की सलाह से दूसरे लाभांवित हो ऐसे योग बन रहे हैं। शिक्षा और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्यायालय में सावधानी से अपना पक्ष रखें।
शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू
शुभ अंक- 7
मीन राशि को बिना पूरी तैयारी के कार्य आरंभ करने से बचना होगा। लंबी दूरी की यात्रा योजना टालना सही रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा फायदा हो सकता है।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 3