Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: 6 मार्च 2026 का आज का राशिफल पढ़ें। शुक्रवार को चैत्र माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी और भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर। (Daily Horoscope)
Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: आज का राशिफल 6 मार्च 2026 : आज 6 मार्च 2026, शुक्रवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करने से जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिष मुकेश भारद्वाज के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। ऐसे में जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर। (Daily Horoscope)
लेखन और सूचना एक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिलेंगे। असामान्य घटनाक्रम में विरोधियों से आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा में सूझबूझ और कूटनीति का इस्तेमाल करना होगा।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 9
शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत की प्रेरणा मिलेगी। दूसरों पर निर्भरता कम होगी। व्यवसाय में कम परिश्रम में अधिक लाभ की संभावना बन रही है पर जोखिम लेने से बचना होगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 9
दिन में कार्यों का चयन सावधानी से करना होगा। लंबी अवधि या देरी से परिणाम देने वाले कार्यों के लिए अलग से योजना बनानी होगी। धैर्य और निरंतरता का अभाव महसूस करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 6
छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का दिन है। भाग्य का समर्थन मिलने से परिणाम शीघ्र मिलते चले जाएंगे। भाई बहनों से वार्तालाप में पुराने विषय वस्तुओं को शामिल करने से बचे। सभी के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 1
प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। परिवार में दूसरों के विवाद सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों की लिए लंबी दूरी की यात्रा व्यवसाय वृद्धि में सहायक रहेगी।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 2
विशेष कार्यशैली से कार्यों के परिणाम पक्ष में जाएंगे। नई नीति की प्रशंसा होगी। भावनात्मक और व्यावसायिक साझेदारियों में आपकी बात को महत्व मिलेगा। आर्थिक लाभ उच्च स्तर के रह सकते हैं।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 1
आलोचनात्मक टिप्पणियों से आहत होने की अपेक्षा अपने कार्यों की दिशा बदलने का प्रयास करना होगा। मित्रों का आचरण विरोधियों की तुलना में ज्यादा परेशान करने वाला रह सकता है। भावनात्मक संबंधों से सहयोग और समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग : रॉयल पिंक
लकी नंबर : 4
व्यवस्थाओं की बन रही अनुकूलता का लाभ लेने के लिए प्रयत्नशील रहना होगा। किए गए परिश्रम का लाभ तुरंत मिलता चला जाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में साथी का विश्वास आप पर बढ़ेगा।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 5
मेहनत भरा दिन रहने की संभावना है। सभी की अपेक्षाओं का दबाव महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए ज्यादा चैलेंजिंग रहेगा। भारत में संबंधों के लिए समय नहीं रहेगा। लेकिन वार्तालाप मधुर रह सकती है।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 7
विचारों में थोड़ा द्वंद रह सकता है। एक से अधिक लोग सहायता के लिए निवेदन कर सकते हैं। भाग्य का समर्थन मिलेगा। अचानक धन कमाने के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ बातचीत तनाव पूर्ण हो सकती है।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 4
समस्याओं का सामना सूझबूझ से करना होगा। विरोधी एकजुट होने का प्रयास करेंगे। मित्रों के साथ साझा कार्यक्रम बनाने होंगे। भावनात्मक संबंधों या परिवार के साथ यात्रा पर बचत खर्च हो सकती है।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 6
मन में उत्साह और कार्यों में तेज गति से दिन बेहतर रहेगा। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ वार्तालाप में महत्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ावा महसूस करेंगे।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 9