Aaj Ka Rashifal 6 November 2025 : आज 6 नवंबर 2025, गुरुवार के दिन से मार्गशीर्ष माह (अगहन) की शुरुआत हो रही है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 6 November 2025 : आज 6 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन है और इसी के साथ मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो रही है, जिसे आमतौर पर अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। यह समय धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। आज के दिन ग्रहों की चाल कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। कहीं आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 6 November 2025) आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आया है। ,
कार्य पर भावनाएं हावी हो सकती हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से तनाव महसूस करेंगे। अपने कार्यों को पुनः संगठित करना होगा। आर्थिक दबाव महसूस करेंगे। परिवार जनों का सहयोग लेना पड़ सकता है।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 9
कार्यस्थल पर साथी कर्मियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। अपने कार्यों से उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे। प्रेम संबंधों में निकटता महसूस होगी। यात्रा टाले।
लकी कलर- गोल्डन कलर
लकी अंक - 5
चलते हुए कार्यों में स्थितियों पर नियंत्रण बनाने में मुश्किल महसूस करेंगे। भावनात्मक संबंधों से संबल मिलेगा। सरकार से जुड़े कार्यों में प्रगति धीमी रह सकती है। आर्थिक रूप से अत्यधिक भरोसा करने से बचे।
लकी कलर- ब्राईट व्हाइट
लकी अंक - 2
प्रगति के नए द्वार खुल सकते हैं। व्यावसायिक मुलाकातों में सार्थक बातचीत हो सकती है। शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। पुराने संबंध फिर से वापसी कर सकते हैं।
लकी कलर- यलो कलर
लकी अंक - 6
कार्य कुशलता बढ़ेगी। मन में उत्साह रहेगा। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। भाई बहनों से मुलाकात सार्थक रहेगी।
लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक - 2
कार्य योजना में बदलाव के बाद प्रगति की संभावना है। नए खर्च बढ़ने से अर्थव्यवस्था डगमगा सकती है। सगे संबंधियों और रिश्तेदारों से किसी मुद्दे पर मत भिन्नता हो सकती है। विनम्रता दिखानी होगी।
लकी कलर- ग्रीन कलर
लकी अंक - 3
अनिर्णय की स्थिति रह सकती है। कार्यों की गति बढ़ाने के लिए दूसरों पर निर्भरता बढ़ेगी। आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने की संभावना है। पारिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटना पड़ सकता है।
लकी कलर- ब्राईट व्हाईट
लकी अंक - 1
मित्रों का साथ प्रसन्नता देगा। आर्थिक लेनदेन के मामलों में थोड़ी समस्या आ सकती है। मित्रों से वार्तालाप तनावपूर्ण हो सकती है। घर परिवार में मेहमानों की उपस्थिति व्यस्त रख सकती है।
लकी कलर- महरून कलर
लकी अंक - 4
संतान पक्ष से प्रगति के समाचार प्रसन्नता देंगे। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। विलासिता की वस्तुओं पर बचत खर्च करनी पड़ सकती है। जॉब में बदलाव की संभावना रहेगी।
लकी कलर- क्रीम कलर
लकी अंक - 5
कार्यस्थल में कठिनाई आने पर अनुभवी लोगों की मदद लेनी होगी। सहयोग की भावना से परेशानियां कम होगी। जीवनसाथी के साथ वार्तालाप मैं मधुरता रखनी होगी। यात्रा आर्थिक तौर पर सफल रहेगी।
लकी कलर- डार्क ब्राऊन
लकी अंक - 3
कार्य कुशलता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ पहले से बेहतर होंगे। नई योजनाओं और वर्तमान के कार्य में विस्तार की संभावना है। मांगलिक कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। विरोधी अड़चन डालने का प्रयास करेंगे।
लकी कलर- स्काई ब्ल्यू
लकी अंक - 8
परिस्थितियों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उच्च अधिकारियों से वार्तालाप सुखद रहेगी। भावनात्मक संबंधों में तनाव दूर होंगे। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। मूल्यवान सामान के प्रति सावधान रहें।
लकी कलर- कॉपर कलर
लकी अंक - 7